Tue, 20 Oct 2026 | 09:19:59 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

किसान सहित पूरा प्रदेश अराजक स्थिती का शिकार : कांग्रेस 

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 04, 2024 10:30 pm / Post views : 153

किसान सहित पूरा प्रदेश अराजक स्थिती का शिकार : कांग्रेस 
शेयर करें:

कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन 

सिवनी यशो:- जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी द्वारा प्रदेश की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार घोटाले, भ्रष्टाचार, जन विरोधी, किसान विरोधी एवं बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं, बालिकाओं के साथ दुराचार, अजा, अजजा, अल्पसंख्यक वर्गो पर अत्याचार आदि मुद्दो पर प्रदेश सरकार पूर्णत: निष्क्रिय रही है, पूरे प्रदेश में त्राहि-त्राहि की स्थिति को लेकर नगरपालिका के सामने धरना प्रदर्शन किया गया तथा महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया । 

 सोयाबीन 6000 रूपये प्रति क्विंटल खरीदा जाये 

कांग्रेस ने कहा कि सामान्य से अधिक वर्षा, खाद बीज की कमी से किसानों की फसले खासतौर पर मक्का, सोयाबीन, उडद, धान एवं अन्य दलहन खराब हो गई है और किसान इस समय भारी आर्थिक परेशानी से जूझ रहा है। सरकार द्वारा उनकी फसलों को 10 वर्ष पुराने भाव में आज भी खरीद रही है, किसानों को भारी भरकम बिजली के बिल दिए गए है, बिलों को जमा न करने पर उनके मीटर काटने से लेकर उनकी मोटर पम्प जब्त करने की कार्यवाही की जा रही है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में गेहॅू 2700 रू. प्रति क्विंटल, धान 3100 रू. प्रति क्विंटल खरीदने का वादा किया गया था किन्तु आज तक इस भाव में खरीदी नहीं की, अत: आने वाली फसल में मक्का 2500 रू., सोयाबीन 6000 रू. गेहॅू 3000 रू., धान 3100 रू. प्रति क्विंटल खरीदी किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

प्रदेश की सड़के हुई खस्ता हाल 

महामहिम जी प्रदेश में खस्ता हाल सड़के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है, पूरे प्रदेश में सड़को के खस्ता हाल गड्डे हाने से दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है, जिससे कई लोगों की जान जा रही है, सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य में करोड़ों का भ्रष्टाचार हो रहा है।

बिगड़ी कानूनी व्यवस्था, महिला अत्याचारों की बाढ़ 

प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के चलते महिलाओं, अबोध बालिकाओं से दुराचार की घटनाए प्रत्येक जिले में बढ़ रही है। अजा, अजजा एवं अल्पसंख्यक वर्गो पर पुलिस बर्बरता पूर्वक मारपीट कर रही है, इन वर्गो को न्याय दिलाए जाना तो दूर, उन पर ही झूठे प्रकरण दर्ज किए जा रहें है। सरकार द्वेषपूर्ण कार्यवाही कर लोगों के मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर रही है।

अनेक स्थानों पर हुआ कांग्रेस का धरना प्रदर्शन 

जिला एवं नगर कांग्रेस कमेटी सिवनी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी सिवनी ग्रामीण, गोपालगंज, बंडोल, मुंगवानीकलां, बखारी, चमारी, बरघाट, गंगेरूआ, कुरई, सुकतरा, केवलारी, उगली, कान्हीवाड़ा, छपारा, धनौरा, लखनादौन, घंसौर, केदारपुर, धूमा, नागनदेवरी, आदेगांव में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया।
धरना प्रदर्शन को जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना, एड़ पंकज शर्मा, जेपीएस तिवारी, विष्णु करोसिया, घनश्याम सनोडिया, अतुलचंद मालू, राजिक अकील, जितेन्द्र सनोडिया, हरि जायसवाल, तेजसिंह रघुवंशी, नरेन्द्र कुंजाम, हुकुमचंद सनोडिया, धनंजयसिंह, खुमानसिंह ठाकुर, लोकेश शुक्ला, गोपाल परते, मुबीन राजा, हर्षित बघेल, आकाश जांगडे ने सम्बोधित किया।
कार्यक्रम के अंत में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के पिताश्री के देहांत पर 2 मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पीत की गई।

यह हुये कार्यक्रम में शामिल 

कार्यक्रम में ब्रजेशसिंह लल्लू बघेल, अतुलचंद मालू, देवीसिंह चैहान, बहादुर सनोडिया, नगर कांग्रेस अध्यक्ष इमरान पटेल, शशिभूषण सिंह बघेल, राजिक अकील, दीवान आजम अली खान, भीष्मप्रताप सिंह अप्पू ठाकुर, मोहन सिंह ठाकुर, मुकेश चीकू सक्सेना, लोकेश शुक्ल, हरि जायसवाल, लोमेश शर्मा, रामनाथ काकोडिया, विनोद पुरोहित, ददुआ पटेल, राजमोहन बघेल, राजेन्द्र सिसोदिया, सुमित मिश्रा, मनोज तिवारी, रामकिशन साहू, नब्बू भाई, महमूद खान, जोएब जकी अनवर, श्रीमति  विमला ठाकुर, श्रीमति पवनरेखा रिनायत, श्रीमति सुनीता वर्मा, ईशा खान, पंकज बाउसकर, राजकुमार ठाकुर, एड़ शाहिद रज, विपिन यादव, शक्ति जाडेजा, तबरेज अली, आदित्य मोन्टू भूरा, कमलेश सनोडिया, कैलाश अवधिया, लकी बघेल, देवेन्द्र ठाकुर, मनोज राहंगडाले, विजय उइके, राहुल उइके, खेलन सिंह राहंगडाले, सलाम कुरैशी, पप्पू पुसाम, दिलीप राहंगडाले, नमन चैरसिया, संदीप चैरसिया, पदम सनोडिया, किशोरी कुंजाम, साकेत नेमा, एड़ मिर्जा फेसल बेग, टिकेन्द्र देशमुख, गोपाल परते, हुकुमचंद सनोडिया, रमेश सनोडिया, धनंजय सिंह, दिलीप सनोडिया, रघुवीर सनोडिया, चन्द्रहास सनोडिया, साजिद खान,  जितेन्द्र बघेल, रहिम शाह, हरिचन्द्र सनोडिया, पियूष कांड्रा, विनोद नामदेव, जियन उइके, लक्ष्मण उइके, देवेन्द्र सनोडिया, खेमचंद सनोडिया, यशवंतसिंह ठाकुर, गेंदलाल भलावी, संतोष गोनगे, जयप्रकाश परिहार, सुजीत गोदरे, दीपक सनोडिया, आशाराम भलावी, सोमनाथ इनवाती, राजाखान मुबीन, शहवाज खान, अशफाक खान, विवेक राय, पिल्लू बघेल, दुर्गेश बहारे, मुकेश जंघेला, लोकेश ठाकुर,सुमित जंघेला,दशरूलाल जंघेला, परमानंद जंघेला, मोहित डहेरिया,विशाल काकोडिया, आकाश जांगडे, कमलेश तिवारी, अंकेश सल्लाम, सतेन्द्र बघेल, राजपाल सिंह बघेल, महेन्द्र सिंह बघेल, रघुनाथ सिंह बघेल, सुरेश बघेल, उदयसिंह बघेल, सुरेन्द्र सिंह बघेल, रमानसिंह बघेल, झामसिंह इनवाती, आशुतोष बघेल, घनश्याम डहेरिया, नीलेश राय, उमेश कुमार चक्रवर्ती, रामकुमार सनोडिया सहित बडी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहें।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष