Tue, 20 Oct 2026 | 06:59:14 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

केवलारी में कांग्रेसियों की गुंडागर्दी नहीं चलेगी- पाल

केवलारी में कांग्रेसियों की गुंडागर्दी नहीं चलेगी- पाल
शेयर करें:

क्षेत्र का विकास दुगनी गति से होना तय किया है

सिवनी यशो:- केवलारी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राकेश पाल सिंह का चुनाव प्रचार युद्ध स्तर पर चल रहा है । केवलारी विधायक गाँव गाँव जाकर आमजनों से आशीर्वाद ले रहे है तो वहीं भाजपा के कार्यकत्र्ता हर बूथ स्तर तक घर घर में नित्य प्रति जनसंपर्क कर रहे है और महिला मोर्चा की बहिने महिला हितैषी योजनाओं के माध्यम मातृशक्ति के साथ तूफानी जनसंपर्क में जुटी हुई हे । भाजपा के कार्यकत्ता सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति, जनकल्याण और विकास के लिये भाजपा के पक्ष में मतदान के लिये निवेदन कर रहे है । भाजपा प्रत्याशी राकेश पाल सिंह सुबह ही अपने घर से केवलारी विधानसभा में जनसम्पर्क के लिए निकल जाते हैं। उनके साथ भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी बड़ी संख्या में होते है । गत मंगलवार को उन्होने पलारी चौराहा से अपना जनसम्पर्क का श्रीगणेश करते हुये बरसला, डुंडा सिवनी, पलारी, मैरा, नवीन पलारी, साठई, चिरचिरा, चिरचिरा टोला, देवघाट, सिंघोडी, मझगवा टोला, घंसौर, मैना पिपरिया, कुचीवाड़ा, खापा बाजार, डुंगरिया, खैरी. ग्वारी आदि ग्रामों में पहुँचकर आमजनों से भेंट की ग्रामीणो ने भाजपा प्रत्याशी राकेश पाल को विश्वास दिलाया कि भाजपा की जीत के लिये सभी मिलकर मतदान के दिन पेटियाँ भरने का काम करेंगे आप हमारे यहाँ विकास के कार्य करने के विश्वास पर खरे उतरें है पहलीबार विकास की गति तेज हुई है इसे रूकने नहीं देंगे । अपने ेजनसंपर्क के दौरान श्री पाल ने ग्रामवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि केवलारी विधानसभा क्षेत्र का विकास अब दुगनी गति से किया जायेगा । भाजपा की सरकार की प्राथमिकता में किसान, युवा एवं मातृशक्ति है आगामी समय में इस क्षेत्र में सिंचाई की सुविधाएँ बढाने के ऐतिहासिक कार्य होने वाले है भाजपा की प्रदेश सरकार के साथ ही केन्द्र सरकार ने सुनिश्चित किया है कि किसान की एक इंच भूमि भी बिना सिंचाई के नहीं रहेगी और पानी की एक एक बूंद का सदउपयोग किया जायेगा । युवाओं को रोजनगार के अवसर प्रदान करने के लिये शिवराज सरकार की सीखो सिखाओं योजना से युवाओं को उद्योग रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे । मातृशक्ति को आर्थिक रूप से सबल बनाने का क्रांतिककारी कदम शिवराज सरकार आगे बढ़ा चुकी है अभी उन्हें 1250 रूपये प्राप्त हो रहे है आगे तीन हजार रूपये प्रतिमाह तो प्राप्त होंगे ही इसके साथ ही उन्हें रोजगार शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढऩे के सुनहर अवसर प्राप्त होने वाले है । भाजपा प्रत्याशी राकेश पाल सिंह ने जनता के सामने अपनी उपलब्धियों की चर्चा करते हुये कहा कि उनके कार्यकाल में क्षेत्र में विकास हुए हैं, जबकि कांग्रेस के 28 साल तक विधायक रहे हैं उनके कार्यकाल में केवलारी की जनता को गुंडागर्दी के सिवा कुछ नहीं मिला। उन्होंने बाहर से गुंडे बुलाकर केवलारी विधानसभा की जनता का शोषण किया था। 2018 में केवलारी विधानसभा की जनता ने भाजपा को जिता कर उनकी गुंडागर्दी खत्म कर दी है। पांच सालों में केवलारी विधानसभा में कहीं कोई गुंडागर्दी नहीं हुई है। जनता के आशीर्वाद से जब मैं विधायक बना तो उनको पता चल गया कि अब केवलारी में गुंडागर्दी नहीं चलेगी। भाजपा प्रत्याशी राकेश पाल सिंह ने कहा कि केवलारी विधानसभा जनता अब विकास का मतलब समझ चुकी है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें