Wed, 21 Oct 2026 | 07:44:15 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

भगवान गणेश, मां दुर्गा और महालक्ष्मी की प्रतिमाएं मिट्टी से ही निर्मित हों : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 05, 2025 02:03 am / Post views : 793

भगवान गणेश, मां दुर्गा और महालक्ष्मी की प्रतिमाएं मिट्टी से ही निर्मित हों : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
शेयर करें:

Bhopal 04 August 2025

भोपाल यशो :– मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित ‘माटी गणेश–सिद्ध गणेश’ अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश के पूजन से व्यक्ति को ज्ञान, बुद्धि और रिद्धि-सिद्धि की प्राप्ति होती है।

"भगवान गणेश सबके मनोरथ पूर्ण करें, कृपावंत का शुभाशीष सब पर बरसे," – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पर्यावरण संरक्षण के लिए मिट्टी की प्रतिमाएं

मुख्यमंत्री ने जन अभियान परिषद के पदाधिकारियों से कहा कि गणेश चतुर्थी के साथ-साथ नवरात्रि में मां दुर्गा और दीपावली पर महालक्ष्मी की प्रतिमाएं भी केवल मिट्टी से निर्मित हों।

उन्होंने बताया कि मिट्टी की प्रतिमाएं विसर्जन के बाद प्राकृतिक रूप से मिट्टी में समा जाती हैं, जिससे जल स्रोत स्वच्छ रहते हैं और पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होता।

अभियान का उद्देश्य और लक्ष्य

  • 10 लाख गणेश प्रतिमाओं का निर्माण

  • 25 लाख लोगों की सहभागिता

  • प्रतिमाएं मिट्टी और गौमाता के गोबर से बनेंगी

  • विसर्जन पूरी तरह प्राकृतिक तरीके से होगा

प्रशिक्षण और जागरूकत

परिषद द्वारा नर्मदा समग्र संस्था के सहयोग से सभी 313 विकासखंडों में नवांकुर सखियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

ये सखियां अपने ग्राम की महिलाओं को मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं बनाने का प्रशिक्षण देंगी, ताकि घर-घर ‘माटी गणेश–सिद्ध गणेश’ की स्थापना हो सके।

पोस्टर और संकल्पना गीत का विमोचन

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभियान पर आधारित संकल्पना गीत और सचित्र पोस्टर का विमोचन किया।

इस अवसर पर म.प्र. जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर और कार्यपालक निदेशक डॉ. बकुल लाड़ उपस्थित रहे।

सभी ने संकल्प लिया कि इस वर्ष केवल पर्यावरण हितैषी मिट्टी की प्रतिमाएं ही स्थापित और विसर्जित की जाएंगी।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष