Wed, 21 Oct 2026 | 07:26:23 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

कलचुरी समाज को विधायक ने सामाजिक भवन के निर्माण हेतु 5 लाख रूपये प्रदान की

कलचुरी समाज को विधायक ने सामाजिक भवन के निर्माण हेतु 5 लाख रूपये प्रदान की
शेयर करें:
बरघाट यशो:- तहसील के कलचुरी (कलार) समाज ने बरघाट नगर में निर्माणाधीन अपने सामाजिक भवन हेतु क्षेत्रीय विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया से भेंट कर विधायक निधी की मांग की थी। जिस पर विधायक जी के द्वारा तत्काल सहमति देते हुये अपनी निधी से 5 लाख रूपये की राशि प्रदान करने का अनुमोदन पत्र सामाजिक जनों को प्रदान किया गया है। विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया की इस सहृदयता तथा सद्भावना के प्रति बरघाट कलचुरी समाज ने विधायक जी का बहुत-बहुत आभार प्रकट किया है तथा धन्यवाद ज्ञापित किया है। उल्लेखनीय हो कि बरघाट के कलचुरी समाज के जागरूक बंधुओं ने अपनी संस्था का पंजीयन वर्ष 2015-16 में ही करा लिया था। और उसके बाद दानवीर स्व. टंकीलाल सूर्यवंशी जी के द्वारा दान दी गयी भूमि को भी विधिवत प्रक्रिया से अपनी पंजीकृत सामाजिक संस्था के नाम से नामांतरण करा लिया था। तब से ही समाज के पदाधिकारी गण सामाजिक भवन के निर्माण हेतु सभी जरूरी प्रक्रियाओं को पूर्ण कराने हेतु प्रयासरत हैं। इसी कड़ी मे विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया से भी राशि की मांग की गयी थी, जिस पर माननीय विधायक जी ने त्वरित कार्यवाही करके 5 लाख रूपये की राशि कलचुरी समाज को प्रदान कर दी है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष