Wed, 21 Oct 2026 | 01:56:20 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

जिले में मतदाताओं की संख्या 10 लाख 94 हजार 182 हुई

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jan 06, 2025 07:35 pm / Post views : 151

जिले में मतदाताओं की संख्या 10 लाख 94 हजार 182 हुई
शेयर करें:

अंतिम मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन

Seoni 06 January 2025 सिवनी यशो:- निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत सोमवार 06 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। इस अवसर पर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ही कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री संस्कृति जैन, अपर कलेक्टर सी एल चनाप सहित अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति रही। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री जैन ने राजनैतिक दलों के प्रतिनधियों को अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची की प्रति एवं सीडी उपलब्ध कराई। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 अंतर्गत 29 अक्टूबर 2024 को हुए प्रारूप प्रकाशन उपरांत जिले में बूथवार दावा आपत्ति आमंत्रित की गई। सोमवार 06 जनवरी को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में संपूर्ण जिले में 14504 मतदाताओं की बढ़ोत्तरी हुई है। अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में 10 लाख 94 हजार 182 मतदाता शामिल हैं। जिसमें सर्वाधिक 03 लाख 1402 मतदाता लखनादौन विधानसभा क्षेत्र में हैं। लखनादौन विधानसभा क्षेत्र में 01 लाख 52 हजार 894 पुरूष, 01 लाख 48 हजार 505 महिला तथा 03 अन्?य मतदाता शामिल हैं तथा सेक्?स रेशो 971.29 है। इसी तरह सिवनी विधानसभा क्षेत्र में 02 लाख 79 हजार 608 मतदाता हैं।जिसमें 01 लाख 39 हजार 972 पुरूष तथा 01 लाख 39 हजार 629 महिला तथा 7 अन्य मतदाता हैं, वहीं 997.55 सेक्स रेशो है। अंतिम प्रकाशित सूची में केवलारी विधानसभा क्षेत्र में 02 लाख 66 हजार 452 मतदाता हैं। जिसमें 01 लाख 33 हजार 915 पुरूष, 01 लाख 32 हजार 534 महिला एवं 03 अन्य मतदाता शामिल हैं। केवलारी विधानसभा क्षेत्र में 989.69 रेशो है। बरघाट विधानसभा क्षेत्र में 02 लाख 46 हजार 720 मतदाता हैं। जिसमें 01 लाखा 22 हजार 432 पुरूष तथा 01 लाख 24 हजार 287 महिला एवं 01 अन्य मतदाता शामिल हैं। सेक्स रेशो 1015.15 है। प्रकाशित सूची में 18-19 वर्ष के युवा मतदाताओं की संख्या 30219 है। जिसमें 15919 पुरूष तथा 14300 महिलाऐं शामिल हैं। वहीं 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाओं की संख्या 4346 है। जिनमें 1431 पुरूष तथा 2915 महिलाऐं हैं। इसी तरह संपूर्ण जिले में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 10797 है। जिले में कुल सर्विस वोटर की संख्या 911 है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष