Wed, 21 Oct 2026 | 09:30:01 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

आँनलाइन खरीददारी, भारी नुकसान

आँनलाइन खरीददारी, भारी नुकसान
शेयर करें:

तबाह हो रहे व्यापारी,मजदूर, धोखा होने की हमेशा संभावना, हितों के संरक्षण की सरकार से गुहार

आँन लाईन शापिंग से व्यापार चौपाट (business square) , व्यापारियों ने राष्ट्रपति सहित संबंधितो को सौंपा ज्ञापन 

   सिवनी यशो-: ऑनलाइन शॉपिंग (shopping online) से प्रभावित हो रहे  व्यवसाईयों (businessmen) द्वारा सोमवार को मां कुलबेहरा देवी कल्याण समिति, चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सिवनी एवं जिले के विभिन्न व्यावसायिक संगठनों (professional organizations) द्वारा नगर में रैली निकालते हुए  कलेक्ट्रेट  Collectorate पहुंच कर महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, प्रदेश के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री His Excellency the President, Prime Minister, Governor and Chief Minister of the State के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा (submitted memorandum) गया।
ज्ञापन में  कहा गया कि, इन दिनों ऑनलाइन व्यापार की वजह से  छोटे व्यवसाईयों का व्यापार तबाही की ओर बढ़ रहा है। साथ ही हमारे व्यवसाय से जुड़े हुए सहायक रोजगार एवं काम करने वाले कर्मचारी भी बेरोजगारी की ओर बढ़ रहे हैं। 

आँन लाईन व्यापार से विदेशी कंपनियाँ (foreign companies) हावी 

ज्ञापन में कहा गया कि,  हम भारत सरकार की लोकल फार वोकल जैसी बहुआयामी दूरदर्शी सोच का सम्मान करते हैं और ऑनलाइन लेनदेन के भी समर्थक हैं, हमारा विरोध सिर्फ ऑनलाइन शॉपिंग से है, जो देश एवं विदेश की बड़ी-बड़ी कंपनियों द्वारा पूरे भारत में किया जा रहा है जिससे छोटे व्यवसाय विशेष तौर पर ग्रामीण एवं छोटे शहरों में रहने वाले व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं एवं अपना व्यवसाय बंद करने की तरफ बढ़ रहे हैं । 

व्यापारी एवं सहयोगी श्रमिक परिवार के हितो का संरक्षण हो 

ज्ञापन में कहा गया कि, उक्त परिस्थितियों को लेकर सरकार द्वारा इस संबंध में न्याय पूर्ण कार्यवाही करते हुए छोटे व्यवसायियों के व्यवसाय, उनके भविष्य, उनके परिवार, उनके यहां कार्य करने वाले कर्मचारियों के हितों को ध्यान रखा जाएं एवं ऑन ऑनलाइन व्यवसाय करने वाले बड़े व्यवसाईयों पर उचित कानून बनाकर अंकुश लगाया जाए।

आँन लाइन खरीदी से उपभोक्ता के साथ ठगी

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि,  ऑनलाइन शॉपिंग से ज्यादातर उपभोक्ताओं को बड़ी-बड़ी कंपनियों द्वारा प्रलोभन के साथ लुभावने वायदे किए जाकर ठगी भी की जा रही है इसमेें न तो सामान की गुणवत्ता का पता लगता है और ना अनेक उत्पादों में गारंटी वारंटी मिलती है। कुछ फर्जी वेबसाइट भी कम दाम और लुभावने ऑफर देकर ग्राहकों को अपने जाल में फंसाकर लूट रहीं हैं। 

लोकल फांर वोकल (local for vocal) की अवधारणा प्रभवित 

ज्ञापन में कहा गया कि,  ऑनलाइन शॉपिंग से भारत सरकार की लोकल फार वोकल जैसी दूरदर्शी व महत्वपूर्ण  नीति भी प्रभावित हो रही है और लोकल प्रोडक्ट की जगह लोग बाहरी सामान खरीद रहे हैं । इससे स्थानीयीय व्यवसायी स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। ऐसे में सरकार से अपेक्षा है कि वह उचित नीति एवं कानून का प्रावधान करते हुए हम व्यवसाईयों के हितों की चिंता करे। 
जिले के व्यवसाईयों द्वारा उक्त ज्ञापन की एक प्रतिलिपि सिवनी मंडला सांसद, सिवनी बालाघाट सांसद एवं जिले के सभी विधायक गणों को भी सौंपी जाकर उनसे अपील की गई कि वे जिले के व्यवसाईयों की इस मांग को सरकार के समक्ष उचित रूप से रखकर जिले के व्यापार एवं व्यवसायों के हितों का संरक्षण करने में अपनी भूमिका निभाएं।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष