Mon, 19 Oct 2026 | 03:35:41 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर

बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह का बलिदान युगों तक याद किया जायेगा - आलोक दुबे

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Dec 27, 2024 12:18 am / Post views : 187

बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह का बलिदान युगों तक याद किया जायेगा - आलोक दुबे
शेयर करें:
Seoni 26 December 2024 सिवनी यशो:- हमारे देश का इतिहास शूरवीरों और बलिदानियों की गाथा से भरा पड़ा है। लेकिन सिख धर्म के 10वे गुरु गोविंद सिंह के पुत्र बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह का बलिदान युगों तक याद किया जायेगा। जिस तरह से उनका बलिदान हुआ उसे हम स्मरण करते हैं तो मन में श्रद्धा का भाव आ जाता है। उन्होंने अपने बलिदान से राष्ट्र को आगे बढ़ाने का काम किया है। छोटी आयु में इन वीर बालकों ने धर्म और सत्य के लिए जो साहस दिखाया, वो हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उक्ताशय की बात भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे द्वारा आज वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के दौरान जारी अपने संदेश में कही गई। श्री दुबे ने कहा कि 'यह दिन हमें सिख समुदाय के अद्वितीय इतिहास और वीर साहिबजादों की महान शौर्य गाथा को याद दिलाता है, जिन्होंने अपने धर्म, देश और संस्कृति की रक्षा के लिए सबकुछ न्योछावर कर दिया। भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि आज वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में सभी मंडलों में विविध कार्यक्रम आयोजित किये जाकर वीरबाल साहबजादों की शाहदत का पुण्यस्मरण किया गया एवं श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। इस दौरान आलोक दुबे के साथ भाजपा परिवार के सदस्यों ने गुरुद्वारा गुरू साहिब गुरुनानक वार्ड में सम्मिलित होकर साहब जादों को नमन किया एवं संकीर्तन में भाग लिया। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष लालू राय ,दीपक नगपुरे, संतोष नगपुरे, अभिषेक दुबे, संजय सोनी, आनंद पंजवानी, राजू यादव, विक्रांत दुबे,आशु सतनामी, मयंक तिवारी, अलोक राय,अमनदीप सिंह भाटिया सहित बडी संख्या मे भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण शामिल रहे। इस अवसर पर श्री दुबे ने कहा कि, भाजपा का संकल्प है कि देश की युवा पीढिय़ों को महान वीर बालकों के आदर्श से जोड़े। आज का यह कार्यक्रम सिर्फ श्रद्धांजलि का नहीं है, बल्कि हमारी युवा पीढ़ी को उनकी गौरवशाली गाथा को प्रेरित करने का प्रयास भी है।भाजपा ने हमेशा सिख धर्म और उनकी विरासत का सम्मान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वीर बाल दिवस को राष्ट्रीय बाल दिवस घोषित करना, हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संजोने और अपनी आने वाली पीढिय़ों तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण कदम भी है।