Wed, 21 Oct 2026 | 05:41:41 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

भारत की शान और जन-जन का अभिमान है तिरंगा

भारत की शान और जन-जन का अभिमान है तिरंगा
शेयर करें:

देशप्रेम के उत्साह और उमंग के साथ निकली तिरंगा यात्रा

बालाघाट यशो:- एक बार फिर देश के प्रति अपनी भावरनाओं को जागृत करने के लिये हर घर तिरंगा का आवाहन देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। प्रदेेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से देशव्यापी अभियान में जुडऩे की अपील की है। देश की आजादी का पर्व 15 अगस्त उत्साह से मनाने के लिये देश के गांव-गांव और शहर-शहर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी के तहत बालाघाट विधानसभा क्षेत्र में भी लोगों में देशभक्ति की भावना व जोश भरने के लिए यह यात्रा निकाली गई। जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन, सांसद भारती पारधी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे,जनभागीदारी अध्यक्ष मौसम बिसेन,, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती ठाकुर,पूर्व नपाध्यक्ष अनिल धुवारेजी,के साथ ही भाजपा के मोर्चा जिलाध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, कार्यकर्ता एवं आम नागरिकों की उपस्थिति रही।   तिरंगा रैली में उमड़े देशभक्तों का जज्बा देखकर पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भारत की शान और जन-जन का अभिमान है। देशहित में समर्पित रहने का लिया संकल्प आजादी के महापर्व को विशेष बनाने के लिए 9 अगस्त से देशभर में हर घर तिरंगा अभियान प्रारंभ हुआ है जो पंद्रह अगस्त तक चलेगा। इसी के तहत बालाघाट जिले में भी देशभक्ति से ओतप्रोत होकर विशाल तिरंगा यात्रा 11 अगस्त को निकाली गई। बालाघाट विधानसभा क्षेत्र में यात्रा का आरंभ लालबर्रा की दिशा के कंजई में यात्रा प्रभारी मौसम बिसेन ने किया जबकि दूसरी ओर अमेड़ा से भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे ने तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। नगर के अम्बेडकर चौक में विशाल जनसमूह एकत्रित हुआ जहां नगरपालिका अध्यक्ष भारती सुरजीतसिंह ठाकुर द्वारा तिरंगा रैली का भव्य स्वागत किया गया। इसके उपरांत लोकसभा सत्र से वापस बालाघाट पहुँची सांसद भारती पारधी भी यात्रा का नेतृत्व करने शामिल होकर देशभक्ति गीतों के साथ तिरंगा यात्रा में नगर भ्रमण किया। इस दौरान यात्रा में शामिल लोगों ने भारत माता की जय का उद्घोष कर माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इसके साथ ही तिरंगा यात्रा में स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों की भावना का सम्मान, भारत के विकास और प्रगति के प्रति समर्पित होने की शपथ लेते हुए संकल्प लिया गया, इसके उपरांत तिरंगा यात्रा का समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ।

लोगो ने देशभक्ति का दिखाया जज्बा-मौसम

यात्रा प्रभारी मौसम बिसेन ने कहा कि देशवासियों ने आजाद भारत का सपना देखा था जिसे वीर जवानों, क्रांतिकारियों तथा महापुरूषों ने साकार कर दिखाया है। इसी जज्बे को बरकरार रखने के लिये प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ने तिरंगा अभियान प्रारंभ किया है। जिसमें तिरंगा रैली, मैराथन, देशभक्ति संगीत, मेला, कैनवास जैसी गतिविधियां प्रारंभ हो गई है। वहीं हर घर तिरंगा,घर-घर तिरंगा अभियान भी 09 अगस्त से प्रारंभ हो गया है जिसमें सभी लोगों से अपने-अपने निवास पर राष्ट्रध्वज तिरंगा लगाने की अपील की जा रही है इसी के तहत बालाघाट नगर में भी देशप्रेम की भावना को अक्षुण बनाये रखने के लिये विशाल तिरंगा यात्रा 11 अगस्त को निकाली गई है जिसमें लोगों का राष्ट्रप्रेम के प्रति जज्बा लहराते तिरंगा ध्वज के साथ दिखाई पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में राष्ट्रभक्ति के जज्बे के साथ सामाजिक, धार्मिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं आम नागरिकों से सम्मिलित हुए उनका आभार है।

गांव-शहर में शान से लहराएगा तिरंगा-रामकिशोर

भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे ने कहा कि हर घर तिरंगा एक राष्ट्रव्यापी अभियान है जिसमें लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के दिन के प्रति जो भाव है वह आज हमने तिरांगा यात्रा के रूप में देखा है यह जोश 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर और भी ऊर्जा के साथ दिखाई पड़ेगा जब गांव-शहर के हर घर में तिरंगा शान से लहराएगा। उन्होंने कहा कि हमारे देश के लिये असंख्य लोगों ने आजादी की लड़ाई लड़ी और बलिदान दिया है हम आज आजाद भारत में सांस ले रहे है यह उनके त्याग और बलिदान का ही परिणाम है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है।  

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष