Wed, 21 Oct 2026 | 05:42:09 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

भाजपा के संगठनात्मक चुनाव : कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह, दावेदार अपना पक्ष मजबूत करने सक्रिय

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Dec 08, 2024 07:26 pm / Post views : 241

भाजपा के संगठनात्मक चुनाव : कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह, दावेदार अपना पक्ष मजबूत करने सक्रिय
शेयर करें:

भाजपा के संगठनात्मक चुनाव के तहत मंडल अध्यक्षों के हुई रायशुमारी

Seoni 8 December 2024 सिवनी यशो:- .संगठन पर्व नवीन चेतना एवं नवोदय का पर्व है। पारदर्शीता हमारी कार्यप्रणाली के साथ ही हमारी लोकतांत्रिक (democratic) संगठनात्मक व्यवस्था और विचारधारा में शामिल है। आज से प्रारंभ हो रही मंडल अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया  (election process) संगठन को आंतरिक मजबूती और नवीन भविष्य को गढने का शुभ अवसर है। उक्ताशय की बात संगठन पर्व के तहत जिला निर्वाचन प्रभारी  (District Election Incharge) एवं सीधी सांसद राजेश मिश्रा (Sidhi MP Rajesh Mishra) द्वारा कही गई।आपने कहा कि, महिला सशक्तिकरण हमारी प्रतिबद्धता है और अब मंडल अध्यक्षों के पुनर्गठन के अवसर पर उन्हें उचित स्थान और सम्मान देना हमारा संकल्प है। श्री मिश्रा ने कहा कि सिवनी का संगठनात्मक ढांचा मजबूत होने के साथ ही गतिशील है। हमारे ऊर्जावान कार्यकर्ताओं मे आपसी समन्वय उत्साहित करने वाला है। हमारा प्रयास रहेगा कि अनुभव के साथ ही नवीन, ऊर्जावान, सक्रिय, निष्ठावान, जुझारू, संधर्षशील और समर्पित कार्यकर्ताओं का मंडल अध्यक्ष के रूप में चयन हो।साथ ही इसमे सभी की सहमति, उनकी मंशा तथा दायित्वान कार्यकर्ताओं और वरिष्ठों की सलाह समाहित हो। भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि आज जिला चुनाव प्रभारी श्री मिश्रा द्वारा सिवनी जिले के सभी 25 मंडल अध्यक्षों के चयन हेतु संबंधित मंडल के वरिष्ठजनों से रायशुमारी की गई। इस दौरान महिला कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल हुई ! इस अवसर पर जिला सह निर्वाचन अधिकारी प्रेम तिवारी सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में उत्साहित कार्यकर्ताओं ने अपनी राय रखी।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष