Tue, 20 Oct 2026 | 12:21:13 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

मोदी युग के 11 वर्ष : सेवा, सुशासन और सुरक्षा की त्रिवेणी

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 13, 2025 12:25 am / Post views : 258

मोदी युग के 11 वर्ष : सेवा, सुशासन और सुरक्षा की त्रिवेणी
शेयर करें:
Seoni 12 June 2025 सिवनी यशो :- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा गठबंधन सरकार के 11 वर्ष का कार्यकाल न सिर्फ विकास की नींव को मजबूत करने वाला है बल्कि विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने वाला कार्यकाल है। भारत ने इस दौरान सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के विकास की नई यात्रा तय की है। इस दौरान सीमा को सुरक्षित करना, अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और टेक्नालॉजी को जन-जन तक पंहुचाने का कार्य किया गया है। हमने संकल्प से सिद्धि तक पंहुचने का जो लक्ष्य तय किया था उस पर आगे बढ़ रहे हैं। उक्ताशय की प्रतिक्रिया केन्द्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार के सफलतम 11 वर्षों के कार्यकाल के दौरान किये गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल एवं  मनोज मर्दन त्रिवेदी द्वारा अपने संयुक्त वक्तव्य में दी गई। उन्होंने बताया कि गरीब एवं मध्यम वर्ग, मजदूर एवं किसान, नौजवान एवं युवा वर्ग, छात्र शक्ति एवं मातृशक्ति, वृद्धजन एवं निसहाय जन सभी के कल्याण के लिए योजनाएं लागू भी की गई हैं और उन्हें धरातल पर उतारा भी गया है। वक्तव्य में कहा गया कि देश का कृषि क्षेत्र हो या औद्योगिक क्षेत्र हो, विज्ञान एवं तकनीकी हो, या मेक इन इंडिया हो, पर्यटन का क्षेत्र हो या सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण हो, नवीन विद्यालयों का निर्माण हो या मेडिकल कॉलेजों का निर्माण हो, अधोसंरचना हो अथवा सड़क परिवहन, रेल परिवहन, हवाई यातायात हो। सरकार ने हर क्षेत्र में कार्य किया है। चंद्रयान की सफलता के बाद अब गगनयान की तैयारी इस बात का प्रमाण है कि नया भारत धरती ही नहीं अंतरिक्ष में भी आगे बढ़ रहा है। यह मोदी सरकार के परिश्रम और सुशासन का ही परिणाम है कि आज हम विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं। वक्तव्य में कहा गया कि भाजपा हमेशा सर्वजन हिताय एवं सर्वजन सुखाय की भावना से समूचे विश्व को एक परिवार के रूप में देखती है और उसी के अनुरूप हम कार्य करते हैं। आतंकवाद और नक्सलवाद मुक्त एक गौरवशाली, समृद्धशाली और वैभवशाली भारत विश्व गुरू के रूप में पुन: स्थापित हो इसी संकल्प को लेकर केन्द्र सरकार कार्य कर रही है। जंहा नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक आंदोलन चलाया जा रहा है वहीं आतंकवाद के खिलाफ भी भारत ने विश्व के समक्ष अपनी प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से रख दिया है। अब हमने तय किया है कि यदि उरी जैसा हमला होगा तो सर्जिकल स्ट्राइक जैसा जवाब दिया जायेगा, यदि पुलवामा की घटना होगी तो बालाकोट जैसी एयर स्ट्राइक की जायेगी, यदि पहलगाम जैसा हमला होगा तो ऑपरेशन सिंदूर जैसा मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा। भारत अब आतंकवादी हमले का जवाब मौन से नहीं, मोर्चे से देगा।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें