Wed, 21 Oct 2026 | 01:29:49 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

पार्षद पतियो से परेशान सीएमओ ने नगरीय प्रशासन को लिखा प्रत्र और कार्यवाही की जाये

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Feb 08, 2025 08:04 pm / Post views : 342

पार्षद पतियो से परेशान सीएमओ ने नगरीय प्रशासन को लिखा प्रत्र और कार्यवाही की जाये
शेयर करें:

सूचना के अधिकार में अनावश्यक जानकारी मांगकर करते है परेशान, विकास कायो्र में बनते है बाधक 

08 February 2025
सिवनी यशो: - नगर परिषद लखनादौन में राजनीतिक खींचतान के चलते विकास कार्य ठप हो गए हैं। मुख्य नगर पालिका अधिकारी गीता वाल्मीकि ने आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को पत्र लिखकर पार्षदों और उनके पतियों द्वारा अनावश्यक पत्राचार और झूठी शिकायतों के माध्यम से कार्यालयीन कार्यों में बाधा उत्पन्न करने की शिकायत की है।
 सुश्री गीता वाल्मीकि ने अपने पत्र में कहा है कि कुछ पार्षद और उनके पति राजनीतिक विरोधाभास के चलते आए दिन निकाय में अनावश्यक रूप से पत्राचार करते हैं और झूठी शिकायतें करते हैं। इससे उन्हें अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में बाधा उत्पन्न होती है और नगर के विकास कार्यों में रुकावट आती है। उन्होंने यह भी कहा कि परिषद में सामंजस्य ना होने के कारण किसी भी विषय पर अनावश्यक वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे कार्यालयीन कार्य प्रभावित होते हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि सूचना के अधिकार के तहत भ्रामक जानकारी मांगी जाती है और लगातार दो-चार दिनों में कोई ना कोई जानकारी मांगी जाती है। जबकि लखनादौन की जनता विकास कार्यों से संतुष्ट नजर दिखाई देती है। पार्षद पति कुछ पार्षद और पार्षद पत्नियां अनैतिक पूर्व काम करने का दबाव बनाते हैं और मानसिक रूप से परेशान करते हैं। यह सब हो रहा है। संविधान को मानने वाले आदमी के साथ संविधान का उल्लंघन करवाने को मजबूर करना ऐसा कुकृत्य प्रयास किया जा रहा है। जबकि नगर विकास में सड़कें, नाली, प्रकाश, पेयजल, स्वच्छता हितग्राही मूलक कार्य सरकार की सारी योजनाओं का क्रियान्वयन सुचारू रूप से हो रहा है।
हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अध्यक्ष एवं कुछ पार्षद गणों के सहयोग से नगर में समस्त विकास कार्य सुचारू रूप से संचालित हैं। उन्होंने अनुरोध किया है कि संबंधितों द्वारा मांगी जाने वाली जानकारी औचित्यपूर्ण नहीं होती है और केवल नगर विकास के कार्यों में रुकावट एवं शासकीय कार्यों में बाधा उत्पन्न करने के उद्देश्य से की जाती है। उन्होंने इन कृत्यों के विरुद्ध उचित कार्यवाही करने का भी अनुरोध किया है।
इस मामले में संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास जबलपुर संभाग, कलेक्टर सिवनी, परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण सिवनी, अनुविभागीय अधिकारी लखनादौन और अध्यक्ष नगर परिषद लखनादौन को भी प्रतिलिपि भेजी गई है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष