Mon, 19 Oct 2026 | 09:49:59 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ.

सच्ची खेल भावना आवश्यक जीवन कौशल विकसित करती है - दिनेश राय

सच्ची खेल भावना आवश्यक जीवन कौशल विकसित करती है - दिनेश राय
शेयर करें:

राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता हुआ भव्य शुभारंभ

सिवनी यशो:- 68वीं राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता 2024  (State level school hockey competition 2024) का शुक्रवार 08 नवंबर को मेजर ध्यानचंद एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम सिवनी (Major Dhyan Chand Astroturf Hockey Stadium Seoni) में विधायक दिनेश राय मुनमुन (MLA Dinesh Rai Munmun) के मुख्य आतिथ्य, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डहेरिया की अध्यक्षता तथा भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे तथा श्रीमती किरण भलावी जनपद पंचायत अध्यक्ष सिवनी के विशिष्ट आतिथ्य में शुभारंभ हुआ। एम.एल.बी.कन्या स्कूल की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मधुर सरस्वती वंदना के उपरान्त उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी की छात्राओं द्वारा भावपूर्ण स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी एस.एस.कुमरे ने बताया कि जिला कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन (Collector Ms. Sanskriti Jain) के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित हो रहे इस 04 दिवसीय राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रदेश के शहड़ोल संभाग को छोड़कर शेष 09 संभागों से आये हुए प्रतिभागी खिलाड़ी और उनके कोच, मैनेजर एवं राज्य स्तरीय ऑफिशियल्स उपस्थित हुए, जो राष्ट्रीय खेल हॉकी में प्रदेश के श्रेष्ठ खिलाडिय़ों का चयन करेगें। उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए विधायक दिनेश राय मुनमुन ने प्रतिभागी खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सच्ची खेल भावना आवश्यक जीवन कौशल विकसित करने का माध्यम होती है। खेलों में सफलता के साथ असफलताऐं भी जीवन की कठिन परिस्थितियों का सामना करने के अनुभव प्रदान करती है। बच्चे अपने घर से दूर आकर विभिन्न प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना सीखते है। विधायक श्री राय ने इस राज्य स्तरीय आयोजन को सफल बनाने हेतु हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। जिला भाजपा अध्यक्ष श्री आलोक दुबे ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाऐं प्रकट किया। उदय पब्लिक स्कूल लूघरवाड़ा के कुशल बैंड की धुन पर संभागवार प्रतिभागियों ने भव्य मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। अतिथियों के द्वारा ध्वजारोण के उपरान्त जबलपुर संभाग की प्रतिभागी और राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी सुश्री आरती दाहिया ने समस्त खिलाडिय़ों एवं ऑफिशियल्स को शपथ दिलाई तथा माननीय विधायक ने प्रतियोगिता प्रारंभ करने की औपचारिक घोषणा की। इसके बाद सामूहिक राष्ट्रगान के उपरान्त अतिथियों के द्वारा खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों एवं संलग्न विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों के प्रति कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एम.के.गौतम द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता के इस भव्य उद्घाटन समारोह को सफल बनाने में जिला क्रीड़ा एवं खेल अधिकारी, सहायक संचालक शिक्षा, प्राचार्य डी.एल.तिवारी, विमल ठाकुर, श्रीमती आराधना राजपूत, प्रेम नारायण वारेश्वा, जी.पी.साकुरे, खेल युवा कल्याण अधिकारी, जिला हॉकी संघ, जनजातीय कार्य विभाग, जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, नगरपालिका परिषद, पुलिस विभाग तथा भारतीय स्टेट बैंक के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहें। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के नियुक्त किये गये ऑफिशियल्य एवं व्यायाम निर्देशक देवेन्द्र सिंह ठाकुर, अनिल सिंह राजपूत, मनीष मिश्रा, अरविन्द्र चंद्रवशी, सेवानिवृत्त पीटीआई प्रदीप वर्मा, रूपलाल सिंगरोरे, सुनील मर्सकोले, निशि बघेल, भावना गायकवाड़, सीमा चौरसिया, प्रेम श्रीवास्तव, मुन्नालाल बघेल, नीलिमा राहंगडाले, कोमलनाथ कश्यप, अनिल परमार, जस्टिस नेटो, आशीष तिवारी, योगेश पाठक, अश्विनी तिवारी, वीरेन्द्र नामदेव, आर.जी.नामदेव, अनिल पाटिल,राकेश नागेन्द्र, लक्ष्मण पटले, अब्दुल वहाब खान, मीनाक्षी मेश्राम, शेखर चौधरी, अनुराग तिवारी, शैलेन्द्र साहू, केशव उसराठे आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम में पार्षद अनिल पटवा, दीपक नगपुरे, डॉ.अभिजीत चौहान, राजीव धगट आदि उपस्थित रहें। भव्य उद्घाटन समारोह कार्यक्रम का सफल संचालन संदीप मिश्रा पीटीआई के द्वारा किया गया।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें