Wed, 21 Oct 2026 | 01:26:41 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

मुख्यमंत्री डॉ यादव के नेतृत्व में विकास, विरासत, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित 1 वर्ष - संपतिया उइके

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Dec 14, 2024 09:44 pm / Post views : 210

मुख्यमंत्री डॉ यादव के नेतृत्व में विकास, विरासत, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित 1 वर्ष - संपतिया उइके
शेयर करें:

प्रदेश में भाजपा सरकार के सफल 1 वर्ष पूर्ण होने पर मण्डला में पत्रकार वार्ता आयोजित

 Mandala 14 December 2024 मंडला यशो:- मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की उन्नति और प्रगति के साथ जनता को खुशहाल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी सरकार (Bharatiya Janata Party Government) ने जनता के सामने जो संकल्प पत्र प्रस्तुत किया था उस पर चरणबद्ध तरीके से तेजी से कार्य हो रहे हैं प्रदेश के विकास और जनता के हित में तय किये गये संकल्पों में एक साल के भीतर 45 से अधिक संकल्प जनहित के पूरे किये जा चुके हैं अन्य संकल्पों पर तेजी से कार्य चल रहा है आने वाले 4 वर्ष में हमारी भाजपा सरकार (BJP government) सभी 456 संकल्पों को क्रमश: पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री श्री यादव जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने कम समय में अभूतपूर्व उपलब्धियां (unprecedented achievements) हासिल की हैं। सरकार का यह पहला वर्ष मध्यप्रदेश में सुशासन विकास विरासत और जनकल्याण के संवर्धन के लिए समर्पित रहा है उक्त आशय के उदगार भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता Press Conference) में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके (Public Health Engineering Minister Smt. Sampatia Uike) ने व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी (BJP District President Bhishma Dwivedi) , जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार (District Media Incharge Sudhir Kasar) उपस्थित थे। कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि 11 दिसंबर से प्रदेश में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान (Chief Minister Public Welfare Campaign) और राज्य सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याण पर्व शुरू किया गया है। इस अभियान में आयोजित कार्यक्रमों में आमजन की सहभागिता भी सुनिश्चित की जायेगी। उन्हांंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav)  के नेतृत्व वाली सरकार ने अपने 1 वर्ष में हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। गरीब कल्याण के लिए संबल 2.0 के तहत श्रमिक परिवारों को 895 करोड़ से अधिक राशि का अंतरण किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व शहर में रहने वाले 44 लाख परिवारों का घर का सपना पूरा हुआ। स्वामित्व योजना में 24 लाख को भू अधिकार पत्र वितरित किये गये। इस कार्य मे मध्यप्रदेश देश मे प्रथम राज्य बना। पीएम स्वनिधि योजना में 11 लाख से अधिक हितग्राहियों को ऋण सहायता उपलब्ध कराई गयी। किसान कल्याण के क्षेत्र में प्रत्येक ग्राम पंचायत में पीएम किसान समृद्धि केंद्र की स्थापना की जायेगी। श्री अन्य योजना में किसानों को 1 हजार प्रति क्विंटल की दर से अधिकतम 3900 रुपये प्रति हेक्टेयर की अतिरिक्त सहायता दी जायेगी। किसानों को गेहूं पर प्रति क्विंटल 125 रुपये का बोनस भुगतान किया जा रहा है वहीं सोयाबीन का समर्थन मूल्य 4892 दर से उर्पाजन करने का निर्णय लिया है। युवाओं के लिए रोजगार दिवस पर 7 लाख युवाओं को 5 हजार करोड़ का स्वरोजगार ऋण वितरित किया गया। शासकीय विभागों में 1 लाख पदों पर भर्ती की जा रही है। उच्च शिक्षा के लिए प्रदेश के 55 जिलों में पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस प्रारंभ किये गये हैं। महिला सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर कार्य किये जा रहे हैं उद्योग एवं रोजगार से मध्यप्रदेश को सवारने का कार्य निरंतर जारी है। हमारे संस्कृति को समृद्व बनाने के लिए प्रदेश में सभी त्यौहार समाज के साथ मनाने का कार्य आरंभ किया गया है। मध्यप्रदेश में श्रीकृष्ण लीलाओं से जुड़े सभी तीर्थ स्थलों को जोड़कर कृष्ण पथेय का निर्माण किया जा रहा है। राजस्व के मामलों के सहज व सुलभ बनाने के लिए व्यवस्था की गयी है। स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार निरंतर किया जा रहा है। गौ संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में डेयरी विकास गौ पालने पर सरकार द्वारा अनुदान तथा घायल गायों के इलाज के लिए हाइड्रोलिक कैटल लिफ्टिंग वाहन का प्रबंध किया जा रहा है। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लिये हैं। सिंचाई क्षेत्र विकसित कर सिंचाई का रकवा बढ़ाया गया है। पर्यटन को नये आयाम देने की पक्रिया प्रारंभ हो चुकी है वहीं केंद्रीय योजनाओ के क्रियान्वन में मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य के रूप में अपनी पहचान बनाई । यात्रियों के लिए परिवहन सुविधा युवाओं को नौकरी व स्वरोजगार नकसल मुक्त प्रदेश विद्युत उत्पादन मे बढ़ोत्तरी कृषकों को सौर्य ऊर्जा तथा पी.पी.मोड पर मेडिकल कॉलेज को चालू किये जाने की योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। मध्यप्रदेश की जीवनदायिनी मां नर्मदा का निर्मल एवं प्रवाहमान रखने के लिए कार्य योजना बनाकर शीघ्र ही अमल में लाया जायेगा। प्रेस वार्ता में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने 1 वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश की उन्नति के लिए किसान गरीब महिला और युवाओं के लिए सफलता के द्वार खोल दिये हैं इससे इन वर्गों के जीवन मे अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। निरंतर हम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प मंत्र के सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ गौरवशाली संपन्न एवं विकसित मध्य प्रदेश की संकल्पना को साकार करने का प्रयास पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगें।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष