Mon, 19 Oct 2026 | 07:50:04 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद

बम-बम भोले के जयघोष के साथ मुंडारा से श्रद्धा भक्ति के साथ निकली कांवड़ यात्रा

बम-बम भोले के जयघोष के साथ मुंडारा से श्रद्धा भक्ति के साथ निकली कांवड़ यात्रा
शेयर करें:

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सभी की समृद्धि की कामनाओं के साथ कांवड लेकर किया पद यात्रा

[caption id="attachment_6847" align="aligncenter" width="755"] बम-बम भोले के जयघोष के साथ मुंडारा से श्रद्धा भक्ति के साथ निकली कांवड़ यात्रा[/caption] सिवनी यशो:- श्रवण के पवित्र माह में भागवान शंकर की विशेष आराधना का महत्व बताया गया है । जिले में बैनगंगा के उद्गम स्थल मुंडारा से पवित्र जल लेकर ब्रम्हलीन पूज्य शंकराचार्य स्वामी स्वरूपा नंद जी द्वार स्थापित विश्व के सबसे बड़े स्फटिक शिवलिंग पर यह जल अर्पित किया जाता है पिछले कई वर्षो से प्रारंभ इस क्रम को जिले में बड़ी श्रद्धा के साथ किया जाता है । इसी क्रम सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन के संयोजकत्व में दो दिवसीय कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया है । रविवार की सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मुंडारा पहुँचकर गंगा जी का पवित्र जल अपनी कांवडों में लेकर बम-बम भोले के जयघोष के साथ गुरु रत्नेश्वर धाम दिघौरी के लिए यात्रा का शुभारंभ किया । आस्था की कांवड़ यात्रा मे शिवभक्तों के संग सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कांवडिय़े के रुप मे सभी के सुख, शांति, समृद्धि की मंगल कामनाओं के साथ कांधे पर कांवड लेकर धर्म ध्वजा लहराते हुए पद यात्रा किया। ब्रह्मलीन द्विपीठाधीश्वर पूज्यपाद जगतगरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के आशीर्वाद से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान भोलेनाथ के प्रिय श्रावण मास के पावन अवसर पर मां बैनगंगा के उदगम स्थल मुंडारा धाम से गुरु रत्नेश्वर धाम दिघौरी तक निकाली जाने वाली शिव भक्त कांवडिय़ों की दो दिवसीय कांवड यात्रा आज 20 अगस्त, दिन रविवार को श्रावण शुक्ल पक्ष, हस्त नक्षत्र चतुर्थी, साधना योग मे प्रात: 10:00 बजे चौघडिय़ा शुभ मुहूर्त मे आरंभ की गयी। [caption id="attachment_6845" align="aligncenter" width="755"] बम-बम भोले के जयघोष के साथ मुंडारा से श्रद्धा भक्ति के साथ निकली कांवड़ यात्रा[/caption] यात्रा आरंभ होने के पूर्व मे सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री राय सहित अन्य श्रद्धालुओं ने मां बैनगंगा के निर्मल जल मे पुण्य स्नान किया गया। तत्पश्चात धर्मवीर पंडित अजीत तिवारी के मुखारविंद से प्रवाहित वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां बैनगंगा का विधिवत दूग्ध अभिषेक, पूजन व अलौकिक भव्य आरती की गयी तथा नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तदोपरांत विधायक श्री राय ने श्रद्धालुओं के साथ उदगम स्थल की परिक्रमा कर सभी के सुख, शांति व समृद्धि की मंगल कामनाओं के साथ कांधे पर कांवड लेकर धर्म ध्वजा लहराते हुए बम-बम भोले के जयघोष से धर्म और आस्था की पवित्र कांवड यात्रा आरंभ की । श्रद्धालु बम बम भोले के जयघोष के साथ उत्साह के साथ नाचते हुये यात्रा में भक्तिपूर्वक शामिल हुये । यात्रा अपने पूर्व निर्धारित ग्राम छीतापार, गोंडेगांव से ग्राम कलबोडी के श्री राम मंदिर में पूजा-अर्चना उपरांत ग्राम गोपालगंज, बडकुमारी, मोहगांव से होते हुए प्रथम दिवस संध्या समय मातृधाम कातलबोडी पहुंचकर मंदिर में विराजित माता त्रिपुरसुंदरी की आराधना की गयी। इसके उपरांत विधायक श्री राय की ओर से श्रद्धालुगणों के लिए आयोजित रात्रि भोजन प्रसाद उपरांत व विश्राम किया गया। यात्रा के दौरान थरेली चौराह लामाज्योति में श्री राय की ओर से शिव भक्तों को नवीन टी-शर्ट्स, गमछे व साडिय़ों एवं दोपहर भोजन प्रसाद का वितरण किया गया। इसके पश्चात 21 अगस्त सोमवार को विधायक दिनेश राय मुनमुन शिव भक्त कांवडिय़ों के साथ प्रात: काल मंदिर मे माता रानी के दर्शन व पूजन के पश्चात पुन: कांवड यात्रा प्रारंभ कर ग्राम करहैया, जैतपुर, खैरी, भाटीवाडा, मुंगवानी, सापापार, चौड़ा होते हुए गुरुरत्नेश्वर धाम दिघौरी पहुंचेंगे। जहां पर कांवण मे भरकर लाये गये मां बैनगंगा के पवित्र जल से विराजमान भगवान भोलेनाथ के विश्व प्रसिद्ध पारदर्शी स्फटिक शिवलिंग का प्रकांण्ड विद्वानों के मंत्रोच्चार के बीच जलाभिषेक पूजन किया जाएगा। इसके साथ ही विधायक दिनेश राय मुनमुन व श्रद्धालुगणों द्वारा पूज्यपाद जगतगरु स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित किया जाएगा। तत्पश्चात श्री राय की ओर से भक्तजनों के लिए आयोजित भोजन प्रसाद के बाद कांवड़ यात्रा का समापन किया जाएगा। उक्त यात्रा मे बडी संख्या मे शिव भक्त श्रद्धालुओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें