Tue, 20 Oct 2026 | 09:23:13 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

बूथ जीता, चुनाव जीता के संकल्प लेकर चुनाव में जुट जाएं कार्यकर्ता - हितानंद

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jul 02, 2024 02:14 am / Post views : 203

बूथ जीता, चुनाव जीता के संकल्प लेकर चुनाव में जुट जाएं कार्यकर्ता -  हितानंद
शेयर करें:
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा के शक्ति केन्द्रों के संयोजकों, प्रभारियों व प्रवासी कार्यकर्ताओं की बैठक को किया संबोधित ------------------------------------- प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में अमरवाड़ा उपचुनाव में जीत का इतिहास रचेगी भाजपा  हर बूथ पर जनता से संपर्क करें और बताएं गरीब कल्याण की योजनाएं  छिंदवाडा़ यशो:- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री  हितानंद जी ने सोमवार को छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा के छिंदी, बटकाखापा और हरई मंडल के शक्ति केन्द्रों के संयोजकों, प्रभारियों व प्रवासी कार्यकर्ताओं और चुनाव अभिकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में भाजपा अमरवाड़ा उपचुनाव में जीत का इतिहास रचेगी। उन्होंने अभिकर्ताओं को गमछा पहनाकर स्वागत करते हुए कहा कि यह भाजपा के योद्धा हैं, यही मतदान के दिन सबसे महत्वपूर्ण समय में मतदान केंद्रों पर एक योद्धा की तरह लगे रहते हैं। प्रधानमंत्री  पर छिंदवाड़ा की जनता का अटूट विश्वास भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री  हितानंद जी ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी की गरीब कल्याण की योजनाओं से छिंदवाड़ा की जनता लाभान्वित हुई है। प्रधानमंत्री जी के प्रति छिंदवाड़ा जिले की जनता का अटूट विश्वास है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत सहित सैकड़ों जनहितकारी योजनाओं ने इस क्षेत्र की जनता का दिल जीता है। यही मतदाता अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को अपना आशीर्वाद प्रदान करके ऐतिहासिक विजय दिलाएंगे। हितानंद जी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पन्ना और बूथ समितियों को और मजबूती प्रदान कर सक्रियता बढ़ाकर घर-घर जनता से संपर्क कर प्रधानमंत्री जी की गरीब कल्याण योजनाएं बताएं और भाजपा को वोट देने की अपील करें। बूथ जीता तो चुनाव जीता, इसलिए सभी कार्यकर्ता बूथ और पन्ना समितियों को और सक्रिय करें और हर बूथ जीतने का लक्ष्य लेकर जुट जाएं। सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के गरीब कल्याण के कार्यों के साथ भाजपा की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां घर-घर संपर्क कर जनता को बताएं और उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को वोट देने की अपील करें। लोकसभा चुनाव में भाजपा यहां ऐतिहासिक मतों से जीती है। लोकसभा चुनाव की तरह अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भी भाजपा जीत का इतिहास बनाएगी। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री  हितानंद जी ने कहा कि पार्टी के सभी मोर्चा पदाधिकारी अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में सक्रिय भूमिका निभाएं। सामाजिक संगठनों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में किए जा रहे गरीब कल्याण के कार्यों को घर-घर संपर्क कर बताएं और भाजपा को उपचुनाव में आशीर्वाद देने की अपील करें। पोलिंग एजेंट का कार्य बहुत महत्वपूर्ण  हितानंद जी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता के लिए कहा जाता है कि वो या तो जीतता है या फिर सीखता है, लेकिन हारता कभी नहीं। मुझे भाजपा कार्यकर्ताओं पर पूरा विश्वास है कि “बूथ विजय से चुनाव विजय“ के महामंत्र व कार्यकर्ताओं के परिश्रम से लोकसभा चुनावों की तरह अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भी निश्चित ही भाजपा को ऐतिहासिक विजय मिलेगी। पन्ना प्रमुखों तक पन्ना पहुचाये और वोट देने की अपील करें। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ. शेषराव यादव, लोकसभा सह प्रभारी संतोष पारिख, उप चुनाव सह प्रभारी व विधायक  हेमंत खण्डेलवाल, महापौर  विक्रम अहाके, जिला महामंत्री  टीकाराम चंद्रवंशी, सुश्री मोनिका बट्टी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष