Mon, 19 Oct 2026 | 10:15:20 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा

आप मेरे साथ एक माह चले मैं पाँच साल आपके लिये चलूंगा - आनंद

आप मेरे साथ एक माह चले मैं पाँच साल आपके लिये चलूंगा - आनंद
शेयर करें:
सिवनी यशो:- सिवनी विधानसभा के कांग्रेस के युवा प्रत्याशी आनंद पंजवानी का जनसंपर्क बखारी मंडलम क्षेत्र में हुआ। जनसंपर्क के दौरान युवा प्रत्याशी आनंद पंजवानी ने कहा कि आप मेरे लिए एक महीने चलिए मैं आपके लिए 05 साल चलूंगा यह वादा एक बेटे का आप लोगो से है। आज जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी आनंद पंजवानी ने कहा की कांग्रेस सरकार हमेशा से हर वर्ग और हर व्यक्ति के विकास के लिए सोचती है और मौका मिलने पर काम भी करती है। 2018 के चुनाव में प्रदेश की जनता ने कमलनाथ जी को अपना आशीर्वाद देकर सेवा का मौका दिया था लेकिन सत्ता के लिए भाजपा ने कमल नाथ जी की ईमानदार सरकार को गिराने षड्यंत्र रचा और मात्र 18 महीने में ही कमलनाथ जी की सरकार को गिरा दिया जिसका बदला लेने का मौका भी आ गया है कमलनाथ जी की सरकार आप लोगों के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है । अपने पिछले 10 सालों से सिवनी विधानसभा में क्या विकास देखा है यह आप लोगों से छुपा नहीं है। कांग्रेस ने घोषणा पत्र के बजाए वचन पत्र जारी किया है।और वचन वही देता है जो अपने वादों का पक्का हो । माननीय कमल नाथ जी वादों के पक्के है। यदि 2018 में कांग्रेस की सरकार पूरे 05 साल रहती तो प्रदेश में विकास के कई अध्याय लिखे जाते। आनंद पंजवानी ने कहा की अभी भाजपा ने प्रदेश में अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं किया और माननीय कमल नाथ ने ना केवल प्रत्याशियों की घोषणा कर दिया बल्कि अपना वचन पत्र भी जारी कर दिया । आनंद ने कहा की लंबे समय से हमारे किसान भाई बिजली पानी की समस्या से जूझते रहे है जिनकी परेशानी को समझते हुए कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में किसानों को सिंचाई एवं सडक़ का अधिकार दिया है। कांग्रेस का वचन है कि जहां 70 लाख हेक्टेयर आश्वासित सिंचाई के लक्ष्य हेतु नये बांध बनायेंगे एवं पुराने बांधो की जलग्रहण क्षमता बढ़ायेंगे। नहरों के पास तालाबो को भरकर पानी की व्यवस्था की जाएगी एवं नई नहरें बनाकर सिंचाई का रकबा बढ़ाया जायेगा। कांग्रेस ने अपने वचनपत्र में यह भी उल्लेख किया है कि सिंचाई जल उपभोक्ता समितियों को पुन: सक्रिय कर अधिक संपन्न बनाया जायेगा। मेरा तालाब मेरा खेत, मेरा कुआं-मेरा खेत, मुख्यमंत्री नाला सिंचाई योजना, प्राचीन तालाबो का जीर्णोद्धार एवं गहरीकरण किया जायेगा ताकि किसानों को पानी की समस्या से ना जूझना पड़े। बिजली के लिए भी कांग्रेस सरकार के द्वारा इंदिरा किसान ज्योति योजना प्रारंभ की जाएगी। सिंचाई प्रयोजन के लिए 5 हार्सपावर तक नि:शुल्क बिजली प्रदान की जाएगी तथा 10 हार्सपावर तक के सिंचाइ पंप के बिलो मे 50 प्रतिशत तक छूट दी जाएगी। कृषि के पुराने बिलों को माफ किया जायेगा एवं कृषि प्रयोजन के विद्युत संबंधी झूठे प्रकरण वापस लेंगे। कांग्रेस की सरकार किसानों की सरकार होगी इसलिए आप अपने बेटे को आर्शीवाद देकर कमलनाथ का हाथ मजबूत करें। आज आनंद पंजवानी ने कांग्रेस के संगठन मंत्री पंकज शर्मा, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवम जिला पंचायत के उपाध्यक्ष ब्रजेश उर्फ लल्लू बघेल,जनपद सदस्य अप्पू ठाकुर सहित सैकड़ों बुजुर्गो युवाओं, वरिष्ठ कांग्रेस जन, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, विभाग,प्रकोष्ठ, मोर्चा संगठन, मंडलम, सेक्टर, बूथ बीएलए सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ चंदौरी, चंदौरीखुर्द, नकटिया, सागर, जटलापुर, पोतलपानी, औरिया, औरिया रैयत, पिपरिया, समनापुर, गुढ़ी, चारगांव, लामटा, बकौड़ी, बाम्हनवाड़ा, बखारी में जनसंपर्क किया।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष