WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

फर्जी तरीके से बुजुर्ग का बनाया अश्लील वीडियो, फिर किया प्रताडि़त, बुजुर्ग ने की आत्महत्या

छिंदवाड़ा पुलिस ने दो साइबर ठगो को खोज कर पहुँचाया जेल

Chhindwara 07 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:- व्यक्तियों के फर्जी तरीके से अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैक मेल करने के मामले कुछ प्रकाश में आ जाते है कुछ मामले भय के कारण दब जाते है और इस प्रकार के साइबर अपराध तेजी से बढ़़ रहे है । इसी प्रकार का एक मामला छिंदवाड़ा में भी घटित हुआ जिसमें बताया गया है कि एक 75 वर्षीय व्यक्ति को साइबर ठगों ने अपने जाल में फंसा लिया और उसे ब्लैकमेल करते रहे उससे बड़ी राशि ऐंठ ली परंतु पीडि़त व्यक्ति द्वारा जब असाहय हो गया तब उसने आत्म हत्या कर ली । आत्म हत्या के पश्चात पुलिस को इस मामले की जानकारी हुई, जिस पर पुलिस ने गंभीरता से कार्य किया और आरोपियों को पकडऩे में सफलता प्राप्त की ।

प्राप्त जानकारी अनुसार थाना देहात पुलिस ने साइबर ठगी और मानसिक प्रताडऩा के चलते आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दिनांक 19 नवम्बर 24 को मृतक वामनराव पिता बारिक राव माहोरे उम्र 75 वर्ष सा. प्रियदर्शनी कॉलोनी की जहर सेवन से मृत्यु होने की सूचना प्राप्त होने पर मृतक की मर्ग पंचनामा कार्यवाही कर मर्ग क्र. 98/24 धारा 194 क्चहृस्स् का कायम कर जांच में लिया गया, दौराने जांच साक्ष्यों के आधार पर मोबाइल नंबर +919109179453, +917576909168 के अज्ञात सिम धारक द्वारा मृतक स्व. श्री वामनराव माहोरे का फर्जी तरीके से अश्लील गतिविधियों में दिखाकर पैसों की मांग कर रूपये 95500/-रूपये ठगी एवं मोबाइल नंबर +919109179453, +917576909168 के द्वारा फर्जी अश्लील गतिविधियों में शामिल होने एवं उसे यू ट्यूब पर अपलोड करने की धमकी देकर अत्यधिक प्रताडित कर पैसे मांगना और लगातार पैसों की मांग कर प्रताडित करने के कारण मृतक वामनराव द्वारा आत्महत्या करना पाया गया।

प्रकरण में आरोपी मो.न. 9109179453, 7576909168 के धारक द्वारा धारा 66 बी, 67 ढ्ढञ्ज एक्ट धारा 308(2),108 क्चहृस् का अपराध घटित करना पाए जाने से अप.क्र.549/24 कायम कर विवेचना में लिया गया । दौरान विवेचना के उक्त मो.न. की जानकारी सायबर सैल से प्राप्त की गई। जो मामले के आरोपी हरियाणा, राजस्थान, बिहार के राष्ट्रीय स्तर के ठग गिरोह का होने से मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय छिन्दवाडा अजय पाण्डे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक महोदय अजय राणा एवं थाना प्रभारी देहात के निर्देशन में टीम गठित की गई।

तकनीकी अनुसंधान कर आरोपी का मो.न. ट्रैक कर टीम को हरियाणा रवाना किया गया। टीम द्वारा लगातार अथक प्रयास कर आरोपी मोहम्मद युसूफ पिता कासम खान उम्र 26 साल निवासी पलवल हरियाणा एवं मन्नान पिता मोहम्मद हाकम उम्र 26 साल सा. ग्राम उटावर जिला पलवल हरियाणा को पकडा गया जिसे थाना देहात लेकर आया गया जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया एवं घटना में प्रयुक्त 03 मोबाईल पेश किए जिन्हें जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया आरोपीगणों को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।गिरफ्तार आरोपी- (1) मोहम्मद युसूफ पिता कासम खान उम्र 26 साल निवासी पलवल हरियाणा(2) मन्नान पिता मोहम्मद हाकम उम्र 26 साल सा. ग्राम उटावर जिला पलवल हरियाणा

विशेष भूमिका:-निरीक्षक जी. एस. राजपूत थाना प्रभारी देहात, उनि वर्षा सिंह, सउनि रुपेश यादव, सायबर सैल आर. 98 रवि ठाकुर सायबर सेल आर. 485 अंकित शर्मा, आर. 891 ओमनरेश बघेल, आर. 836 उमेश उइके, आर. 513 गजानंद मरपि, आर. 640 महेश रघुवंशी थाना देहात की विशेष भूमिका रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!