मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी
समर्पण निधि संग्रह के जिला प्रभारी बनाये गये प्रदीप राय, सहप्रभारी डां. अभिजीत चौहान


भाजपा जिला अध्यक्ष ने उपरोक्त नियुक्ति करते हुये कहा है कि पार्टी द्वारा निर्धारित किये गये लक्ष्य की प्राप्ति को लेकर प्रभारी श्री राय एवं सह प्रभारी डां. चौहान जिले के मंडलो में प्रवास निर्धाति कर समर्पण निधि संग्रह की उचित रणनीति बनाकर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकत्र्ताओं के साथ मिलकर कुशलता पूर्वक कार्य करेंगे ऐसी शुभकामनाओं सहित यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदेश नेतृत्व के निर्देश अनुसार दी गयी है । भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा समर्पण निधि संग्रह प्रभारी श्री राय एवं सह प्रभारी डां. चौहान की नियुक्ति पर भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकत्र्ताओं ने भाजपा के दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दी है ।