छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना की राशि 6 हजार रूपये करने पर मुख्यमंत्री का प्रदीप राय जताया आभार

सिवनी 13 जून 2023
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष व केवलारी विधानसभा के संयोजक प्रदीप राय ने किसान कल्याण महाकुंभ में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना में राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाले 4 हजार रूपये के स्थान पर अब 6 हजार रूपये की राशि प्रतिवर्ष किसानों को प्रदान करने के ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हुए आभार जताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रूपये प्राप्त होते हैं। इस प्रकार अब किसानों को मिलने वाली यह राशि 12 हजार रूपये वार्षिक हो जायेगी।
श्री राय ने कहा कि केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना-2023 में 11 लाख किसानों के खाते में 2 हजार 123 करोड़ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 44 लाख 49 हजार किसान के खाते में 2 हजार 900 करोड़, मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना में 70 लाख 61 हजार किसान के खाते में एक हजार 400 करोड़, इस प्रकार 6 हजार 423 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की। श्री राय ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने किसानों के साथ छल किया गया। कर्जमाफी का बोझ किसानों के सिर पर डाला था जिसे हमारी सरकार ने पूरा किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों के हित में एक नहीं अनेक कदम उठाए हैं। यह उनके संवेदनशील होने का प्रमाण है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की तरह मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान भी जन-कल्याण के लिए कृत संकल्पित हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश सरकार ने किसान भाईयों के लिए अतुलनीय कार्य किया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में भी विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। प्रदेश में किसानों से मूंग की खरीदी की पहल भी की गई है। सिंचाई का रकबा बढऩे से किसान की हालत बदली है। कभी साढ़े सात लाख हेक्टेयर सिंचाई क्षमता वाला मध्यप्रदेश अब 45 लाख हेक्टेयर तक सिंचाई क्षमता बढ़ा चुका है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!