मध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी हवाला कांड में फरार प्रधान आरक्षक राजेश जंघेला गिरफ्तार, अब तक 11 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

गुरुवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, पुलिस रिमांड की मांग

Seoni 16 October 2025
सिवनी यशो:- सिवनी जिले के बहुचर्चित हवाला कांड में फरार चल रहे प्रधान आरक्षक राजेश जंघेला को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। राजेश जंघेला की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में पकड़े गए आरोपियों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।

यह भी पढ़ें :-हवाला कांड: मुख्यमंत्री का सख्त रुख, बोले – कानून तोड़ने वालों पर होगी मिसाल बनने वाली कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार, एसआईटी (विशेष जांच दल) ने देर रात छापामार कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश जंघेला को गिरफ्तार किया। गुरुवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां एसआईटी ने आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड की मांग की है।

डकैती, अपहरण और षड्यंत्र की धाराओं में केस

हवाला कांड के सभी आरोपियों पर डकैती, अपहरण और आपराधिक षड्यंत्र जैसी गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। एसआईटी अब तक गिरफ्तार एसडीओपी पूजा पांडे, एसआई अर्पित भैरम सहित अन्य पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें :कानून की धारा टूटी, भरोसा भी टूटा: सिवनी में हवाला राशि की लूट का शक पुलिस पर!

अब तक 2.70 करोड़ रुपए जब्त

जांच में पुलिस ने अब तक कुल ₹2.70 करोड़ की राशि जब्त की है।

  • ₹1.45 करोड़ रुपए एसडीओपी पूजा पांडे और एसआई अर्पित भैरम से जब्त हुए थे।

  • ₹1.25 करोड़ रुपए नागपुर के आकाश जैन और अमन गुरनानी से बरामद किए गए।

हाईकोर्ट ने उठाए पुलिस कार्रवाई पर सवाल

इस मामले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने पुलिस की कार्यवाही पर गंभीर सवाल उठाए हैं। अदालत ने पाया कि पुलिस ने एक व्यापारी को बिना कोर्ट में पेश किए और बिना रिमांड के हिरासत में रखा, जिससे बर्बरता के आरोप सामने आए।

व्यापारी सोहनलाल परमार (38 वर्ष) ने खुद कोर्ट में पेश होकर बताया कि वह इस मामले में शिकायतकर्ता था, फिर भी उसे ही गिरफ्तार कर पुलिस ने मारपीट कर जबरन हवाला की रकम को सट्टे से जोड़ने का दबाव बनाया।

सोहनलाल के वकील प्रियंका दुबे ने कोर्ट को बताया कि –

पुलिस ने बिना किसी ठोस सबूत के उनके मुवक्किल को गिरफ्तार किया।

कोर्ट ने सोहनलाल की मेडिकल जांच और परिवार को सुरक्षा देने के आदेश जारी किए हैं।

17 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड

पहले गिरफ्तार किए गए 10 आरोपियों को पहले ही न्यायालय में पेश किया जा चुका है,

जहां से उन्हें 17 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

इस बीच निलंबित एसडीओपी पूजा पांडे अपने मासूम बच्चे को गोद में लेकर अदालत पहुंचीं।

पुलिस ने हवाला कांड में प्रयुक्त तीन वाहनों को भी जब्त किया है।

🕵️‍♂️ मुख्य तथ्य एक नजर में:

  • अब तक गिरफ्तार आरोपी: 11

  • जब्त राशि: ₹2.70 करोड़

  • मुख्य आरोपी: एसडीओपी पूजा पांडे, एसआई अर्पित भैरम

  • मुख्य धाराएँ: डकैती, अपहरण, आपराधिक षड्यंत्र

  • जांच एजेंसी: एसआईटी (सिवनी पुलिस)

  • हाईकोर्ट आदेश: पुलिस बर्बरता पर संज्ञान, पीड़ित को सुरक्षा निर्देश

https://www.etvbharat.com/hi/state/seoni-hawala-robbery-complainant-held-hostage-by-police-habeas-corpus-petition-filed-jabalpur-high-court-madhya-pradesh-news-mps25101500475

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!