Uncategorized

प्रधानमंत्री आवास योजना: तीन हितग्राहियों का गृह प्रवेश, एक मकान का हुआ भूमिपूजन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तीन हितग्राहियों का गृह प्रवेश, एक मकान का भूमिपूजन

Seoni 20 June 2026
सिवनी यशो:- नगर पालिका परिषद सिवनी द्वारा शासन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को उनके नए आवासों में गृह प्रवेश कराया गया। यह कार्यक्रम 19 जून 2026 को नगर पालिका क्षेत्र के अंबेडकर वार्ड क्रमांक 22 में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित मकानों में पात्र हितग्राही श्रीमती मेहती बाई रजक, श्रीमती गुलाबा बाई यादव एवं श्रीमती प्रेमा बाई का गृह प्रवेश संपन्न कराया गया। इसके साथ ही हितग्राही बिंदु गोसाई के नए मकान का विधिवत भूमिपूजन भी किया गया।

यह भी पढ़े :- अमानत में खयानत का मामला: लाखों की संपत्ति बरामद, तीन गिरफ्तार

गृह प्रवेश कार्यक्रम में नगर पालिका के सहायक यंत्री श्रीमती देवेश्वरी धुर्वे एवं सहायक लिपिक शुभम मालवी ने हितग्राहियों को नए आवास की शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी।

अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को पक्के और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।

यह भी पढ़े :-प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही, राशि ले ली काम प्रारंभ नहीं या आवास अपूर्ण

इस अवसर पर साहिल ठाकुर, मनीष कश्यप एवं कपिल मासूलकर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

https://pmaymis.gov.in/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!