मध्यप्रदेशसिवनी

प्रीति बोपचे का सुयश, सहायक प्राध्यापिका के रूप में हुआ चयन’

Seoni 29 May 2025
सिवनी यशो:- सरस्वती शिशु उ.मा.विद्यालय भैरोगंज सिवनी की पूर्व छात्रा कुमारी प्रीति बोपचे का चयन एम.पी.पी.एस.सी. द्वारा हिन्दी कीे सहायक प्राध्यापिका के रूप में हुआ है। बहिन प्रीति बोपचे सरस्वती शिशु मंदिर सिवनी की मैधावी छात्रा रही है और वर्तमान में अमरकंटक यूनीर्वसिटी में हिन्दी विषय से पी.एच.डी. कर रही है। बहिन प्रीति बोपचे विद्या भारती महाकोशल प्रांत के प्रांतीय योग प्रमुख व सरस्वती शिशु मंदिर कारंजा के प्राचार्य चुन्नीलाल बोपचे एवं कारंजा विद्यालय की आचार्या श्रीमती अनीता बोपचे की पुत्री है।प्रीति बोपचे का सुयश, सहायक प्राध्यापिका के रूप में हुआ चयन' - Seoni Newsकुमारी प्रीति बोपचे की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए विवेकानंद बाल कल्याण समिति के सचिव विद्याभारती महाकोशल प्रांत के सहसचिव नितिन चौधरी, जिला सचिव विनीत अग्रवाल, विद्याभारती क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य अरूण जी पटेवार, विद्यालय अध्यक्ष दीपक साहू, उपाध्यक्ष नूपेश ठाकुर, सहसचिव डॉ. शांतनु शर्मा, विद्यालय प्राचार्य ओमप्रकाश यादव सहित समस्त विवेकानंद बाल कल्याण समिति एवं आचार्य परिवार ने बहिन प्रीति की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएॅं प्रेषित की हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button