WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी जिले के सभी बूथों पर सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का मन की बात का 125वां एपिसोड

Seoni 31 August 2025

रविवार को सिवनी जिले सिवनी जिले के सभी बूथों पर सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का मन की बात का 125वां एपिसोड - Seoni Newsके सभी बूथों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक कार्यक्रम मन की बात के 125वें एपिसोड का सीधा प्रसारण भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता ने उत्साहपूर्वक सुना।

इस प्रसारण के लिए बूथ स्तर पर विशेष तैयारियाँ की गई थीं। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने पूर्व में ही सभी पदाधिकारियों, मोर्चा-प्रकोष्ठों और मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिए थे कि प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करें। वर्चुअल बैठकों के माध्यम से कार्ययोजना बनाई गई, जिसका परिणाम रहा कि जिले के हर बूथ पर यह कार्यक्रम उत्साह और अनुशासन के साथ सुना गया।

सिवनी जिले के सभी बूथों पर सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का मन की बात का 125वां एपिसोड - Seoni News

भाजपा ने इसे केवल प्रसारण तक सीमित नहीं रखा, बल्कि बूथ स्तर पर लोगों को एकजुट कर मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। इस कार्यक्रम ने न केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को जन-जन तक पहुँचाया, बल्कि बूथों में सक्रियता और संवाद का वातावरण भी निर्मित किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में देशभर की छुपी हुई प्रतिभाओं और खिलाडि़यों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति अब विश्वभर में अपनी पहचान बना रही है। उन्होंने शहडोल के खिलाडि़यों सहित जम्मू-कश्मीर से लेकर मध्यप्रदेश के छोटे गांवों तक की प्रतिभाओं का जिक्र किया और स्वदेशी के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत का संदेश दिया।

विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ वरिष्ठ नेता रामलाल राय के निवास पर कार्यक्रम सुना। इस अवसर पर रामलाल राय, श्रीमती अनीता राय, श्वेता राय और आयुष राय ने विधायक श्री राय का शाल-श्रीफल से सम्मान किया।

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि मन की बात राजनीति से परे एक ऐसा कार्यक्रम है, जो केवल राष्ट्र की बात करता है और हर भारतीय को कुछ कर गुजरने की प्रेरणा देता है। उन्होंने यह भी कहा कि बूथ स्तर पर इस तरह की गतिविधियाँ संगठन की शक्ति को और मजबूत करती हैं।

इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता – प्रदीप राय, अजय पांडे, युवराज सिंह राहंगडाले, घनश्याम बघेल, पीयूष दुबे, खुशेन्द्र पवार, कपिल पांडे, अरुण यादव, अखिलेश राय, गप्पू राहंगडाले, संजय भलावी, अंकित ठाकुर और अनीता राठौर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!