भाजपा कार्यालय सिवनी में आयुष्मान कार्ड पंजीयन शिविर आज
सिवनी यशो :- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा के रूप में मनायेगी जिसके तहत अनेक कार्यक्रम जिले भर में आयोजित किये जायेगे । सेवा पखवाड़ा के जिला संयोजक भाजपा उपाध्यक्ष लालमणी लालू राय ने जानकारी देते हुये बताया कि भाजपा जिला आध्यक्ष आलोक दुबे के निर्देशानुसार जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे ।
सेवा पखबाड़ा के प्रथम दिन 17 सितंबर को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिन पर जिले भर में मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे । जिला मुख्यालय सिवनी भाजपा कार्यालय में प्रधनमंत्री श्री मोदी कृतित्व एवं व्यक्तित्व में दोपहर 1:00 विचार गोष्ठी आयोजित की जायेगी जिसमं बालाघाट सिवनी सांसद की गरिमामय उपस्थित रही इसके साथ ही भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला मंत्री पियुष दुबे के संयोजकत्व में आयुष्मान भव: सप्ताह का शुभारंंभ किया जायेगा और 17 सितंबर दिन रविवार को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड पंजीयन शिविर का आयोजन कराया जायेगा , इस अवसर पर ऐसे हितग्राही जो 2011 के आर्थिक सर्वेक्षण के आधार पर पात्रता धारी है तथा किन्ही कारणों से आयुष्मान योजना से अब तक नही जुड़ पाए है उनके लिए आयुष्मान कार्ड बनवाने की व्यवस्था है , वे अपना आधारकार्ड एवम परिवार समग्र आई डी लेकर भाजपा कार्यालय पहुंच सकते है । पात्रता धारी व्यक्ति अपना आधारकार्ड एवम परिवार समग्र आई डी लेकर भाजपा कार्यालय पहुंच सकते है ।
इसी तरह प्रधानमंत्री जी के जन्म दिन पर आज बरघाट, सुकतरा लखनादौन, धारना मंडल में फल वितरण सिवनी नगर के दक्षिण मंडल में दिव्यांग बच्चो के स्कूल में फल वितरण एवं मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया जायेगा । सिवनी उत्तर मंडल के महामाया मंदिर में पूजन एवं हितग्राहियों से संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया है । भाजपा जिला अध्यक्ष के निर्देशानुसार जिले के सभी मंडल क्षेत्रों में एक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे।





