टेक्नोलॉजीदेश विदेशमध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व के ऐसे प्रथम नेता बन गये : सोशल मीडिया में सर्वाधिक धमक

एक्स पर पीएम मोदी पहली पसंद ; 100 मिलियन फॉलोअर्स के साथ सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले वैश्विक नेता बने

नई दिल्ली :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने एक और विश्व रिकार्ड ( world record) बनाकर नई उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है । प्रधानमंत्री विश्व के ऐसे पहले नेता के रूप में बन गये है जिनकी सोशल मीडिया (social media) में सर्वाधिक फालोवर्स (followers) संख्या है । सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (social media platform x) (पूर्व में ट्विटर) पर पीएम मोदी के 100 मिलियन (100 million) से अधिक फॉलोअर्स हो चुके है । जिससे प्रधानमंत्री विश्व में सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले वैश्विक नेता बन गए हैं। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (38.1 मिलियन), दुबई के शाह शेख मोहम्मद (11.2 मिलियन) और पोप फ्रांसिस (18.5 मिलियन) जैसे अन्य विश्व नेताओं को काफी पीछे छोड़ दिया है।
वहीं भारत में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के एक्स एकाउँट पर फालोअर्स 26.6 मिलियन, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 27.5 मिलियन अखिलिश यादव 19.7 मिलियन फालोअर्स के साथ सक्रिय मीडिया में सक्रिया है ।

मोदी के एक्स पर धूम मचा रही है : पीएम  नरेंद्र मोदी को बधाई

एक्स पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का चौंका देने वाला आंकड़ा पार करने पर गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स एकाउंट पर बधाई देते हुये लिखा है कि एक्स पर 100 मिलियन फाँलोअर्स एक चौका देने वाला आंकड़ा है जिसे प्रधानमंत्री जी ने प्राप्त कर लिया है । एक ऐसा नेता जिसे दुनिया देखती है, मोदी जी सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले वैश्विक नेता के रूप में निर्विवाद बने हुए हैं।

यह उपलब्धि न केवल भारत में उनकी अद्वितीय लोकप्रियता का प्रमाण है, बल्कि वैश्विक मंच पर उनकी विशाल राजनीति कौशल का भी प्रमाण है।

https://x.com/AmitShah/status/1812484372165194060

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!