WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यो का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया लोकार्पण

14.46 करोड़ की लागत से मोगली से सुसज्जित हुआ सिवनी का रेलवे स्टेशन 

Seoni 22 May 2025
सिवनी यशो :- गुरुवार 22 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना अंतर्गत पुनर्विकसित सिवनी सहित देश के 103 रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया। जिसमें मध्यप्रदेश के 6 रेलवे स्टेशनों में सिवनी रेलवे स्टेशन भी शामिल है, जिसे 14.46 करोड़ रुपए की लागत से रुडयार्ड किपलिंग की कालजयी रचना ‘दि जंगल बुकÓ के प्रसिद्ध पात्र मोगली (जो कहानी के अनुसार मोगली का संबंध सिवनी क्षेत्र से था) को समर्पित कर सुसज्जित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किए गए सिवनी रेलवे स्टेशन में यात्री सुविधा के विभिन्न विकास कार्य कराए गए हैं। इसमें दक्षिण पूर्व मध्य रेल के नागपुर डिवीजन के सिवनी सहित पांच स्टेशन शामिल हैं। सिवनी रेलवे स्टेशन में आयोजित हुए कार्यक्रम में सांसद श्रीमती भारती पारधी, विधायक दिनेश राय, पूर्व सांसद डॉ ढालसिंह बिसेन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, जनपद अध्यक्ष श्रीमती किरण भलावी,पूर्व विधायक नरेश दिवाकर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को संबोधित कर सांसद श्रीमती पारधी एवं विधायक श्री राय ने जिले वासियों को रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों के लिए बधाई दी। उन्होंने कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिकों का फूलमाला पहना कर सम्मान किया एवं स्लोगन, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरण कर प्रोत्साहित किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!