मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनीहेल्थ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज करेंगे सिवनी मेडिकल कालेज का लोकार्पण

सिवनी विधायक के ड्रीम प्रोजेक्ट को मिली पूर्णता, लोकार्पण का अवसर होगा ऐतिहासिक, भाजपा जिला कार्यालय में तैयारियों को लेकर आयोजित हुई पत्रकार वार्ता

सिवनी यशो:- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 29 अक्टूबर (मंगलवार) को सिवनी मेडिकल कालेज का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। सिवनी मेडिकल कालेज के लोकार्पण का गरिमामय आयोजन मेडिकल कालेज कंडीपार में आयोजित किया गया है। भव्य लोकार्पण के मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगूभाई पटेल, जिले के प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा, मंडला सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते, बालाघाट सिवनी सांसद श्रीमती भारती पारधी,भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, बरघाट विधायक कमल मर्सकोले जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डहेरिया सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।

सिवनी मेडिकल कालेज के प्रसन्नतादायक लोकार्पण कार्यक्रम में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने समस्त गणमान्य नागरिकों सहित जिले के जनसमुदाय से अधिक से अधिक संख्या मेंं उपस्थिती की अपील की है । सिवनी मेडिकल कालेज सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन के ड्रीम प्रोजेक्ट में सर्वाधिक महात्वपूर्ण रहा है । सिवनी विधायक श्री राय मेडिकल कालेज की आधारशिला रखने से लेकर निर्माण और फिर आज के सुखद क्षण लोकार्पण तक उनकी सक्रियता में कहीं कोई कमी नहीं दिखाई दी । सिवनी मेडिकल काँलेज के लिये दिनेश राय मुनमुन सहित भारतीय जनता पार्टी के अन्य नेताओं ने भी सराहनीय प्रयास किये है जिसके आज सुखद परिणाम सामने है और सिवनी जिले के लिये यह ऐतिहासिक क्षण है कि मेडिकल कालेज का लोकार्पण देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा किया जा रहा है ।

जिसका परिणाम रहा है कि सिवनी मेडिकल कालेज में इसी सत्र 2024-25 से एमबीबीएस पाठ्यक्रम प्रारंभ किया गया है। इनमें एमबीबीएस की सौ सीटें प्रारंभिक तौर पर प्रारंभ हैं। कॉलेज प्रारंभ करने की स्वीकृति तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देते हुये मेडिकल कालेज भवन का भूमिपूजन किया था। इस बीच अनेक उतार चढ़ाव आये परंतु मेडिकल काँलेज ने पूर्णता प्राप्त की और अब सिवनी जिले के लिये यह ऐतिहासिक अवसर प्राप्त हुआ है जिसका विधिवत लोकार्पण देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जा रहा है और सिवनी के मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश के महामहिम मंगूभाई पटेल उपस्थित रहकर ऐतिहासिक क्षणों के साक्षी बनेंगे । आयोजित कार्यक्रम में जिले के सभी विधायक एवं संबंधितों की बतौर अतिथि उपस्थिती रहेगी

 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!