मध्यप्रदेशसिवनी

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का दूसरे चरण का सर्वे प्रारंभ, पात्र परिवार 31 मार्च तक जुड़वा सकते हैं नाम

आवास प्लस 2.0 ऐप से होगा सर्वे, हितग्राही स्वयं भी कर सकते हैं आवेदन

Seoni 11 February 2025
सिवनी यशो:- प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के द्वितीय चरण के लिए सर्वे प्रारंभ हो गया है। इसमें पात्र परिवारों के नाम 31 मार्च तक स्थाई प्रतीक्षा सूची में जोडऩे की कार्यवाही की जा रही है। योजना अंतर्गत केन्द्रीय मंत्री-मण्डल ने योजना को आगामी पांच वर्ष के लिये वित्तीय वर्ष 2024-25 से 2028-29 तक की मंजूरी दी है। इस संबंध ने ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार ने आवास प्?लस की सूची को अद्यतन करने के लिए आवास प्?लस सर्वे 2024 प्रारंभ किया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का सर्वे जिले में ग्राम पंचायत में नियुक्?त किये गये सर्वेयर सचिव/रोजगार सहायक द्वारा किया जायेगा। सर्वे कार्य आवास प्?लस एप-2024 से किया जाएगा। इसमें हितग्राही स्वयं के मोबाईल से भी आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मोबाइल एप्लीकेशन आवास प्लस 2.0 ग्रामीण विकास मंत्रालय एन.आई.सी द्वारा निर्मित किया गया है। इस ऐप की लिंक आवास सॉफ्ट पोर्टल (https://pmayg.nic.in/infoapp.html) पर भी उपलब्?ध है। सर्वे के लिए जिले में जनपद एवं ग्राम पंचायत स्?तर के अधिकारियों एवं नामांकित सर्वेयर को प्रशिक्षण दिया गया है तथा लगातार वरिष्ठ अधिकारियों का सर्वे कार्यों का अवलोकन किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा पात्र हितग्राहियों से ऐप के माध्यम से आवेदन करने की अपील की गई है।

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा एक अप्रैल 2016 से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) प्रारंभ की गई। जिसके अंतर्गत सभी पात्र बेघर परिवारों और कच्?चे तथा जीर्ण-शीर्ण मकानों में रह रहे परिवारों को बुनियादी सुविधा युक्त पक्का आवास उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button