धर्ममनोरंजनसिवनी

प्राचीन सूर्य मंदिर में 14 नवंबर को ईनामी मड़ई

व्यापारियों से नहीं लिया जायेगा कोई शुल्क, शाम को भंडारे प्रसादी की रहेगी व्यवस्था

सिवनी यशो :- नगर के प्राचीन सूर्य मंदिर टैगोर वार्ड प्रांगण में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी माता महाकाली मशानी दरबार मड़ई (मेला) का आयोजन गुरुवार 14 नवंबर को श्री प्राचीन सूर्य मंदिर दुर्गा उत्सव समिति एवं श्री प्राचीन सूर्य मंदिर महिला समिति, सिवनी के संयोजकत्व में किया जा रहा है । मड़ई मेले में आने वाले समस्त व्यापारियों के लिये इस मेले में किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जायेगा ।

प्राचीन सूर्य मंदिर में 14 नवंबर को ईनामी मड़ई - Seoni News

आयोजन समिति ने जानकारी देते हुये बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी माता महाकाली मशानी माता जी की सवारी का नगर भ्रमण एवं मड़ई मेला का आयोजन किया गया है।
चण्डी माता सवारी नगर भ्रमण सायं. 5 बजे स्थान डी. ओ. ऑफिस के पीछे, कन्या छात्रावास के सामने, सी.वी. रमन वार्ड, सिवनी (माता महाकाली मशानी माई मंदिर से, बड़ा मिशन स्कूल के पीछे से बरघाट रोड, बिजली ऑफिस के सामने से प्राचीन सूर्य मंदिर टैगोर वार्ड सिवनी तक किया जायेगा । आयोजित इस इनामी मड़ाई में प्रथम पुरुस्कार 1101/- रु. द्वितीय पुरुस्कार – 701/- रु., तृतीय पुरुस्कार – 501/- रु निर्धारित किया गया है ।

धार्मिक आयोजन के साथ मड़ई मेले के आयोजन के पश्चात शाम के समय जनसामान्य के लिये भंडारे प्रसादी की व्यवस्था आयोजन समिति द्वारा की जायेगी । श्री प्राचीन सूर्य मंदिर दुर्गा उत्सव समिति एवं श्री प्राचीन सूर्य मंदिर महिला समिति के संयोजकत्व में आयोजित मड़ई के पावन अवसर पर संतोष अग्रवाल मुख्य संरक्षक श्री सिद्ध शनिधाम ट्रस्ट एवं प्राचीन सूर्य मंदिर ने आमजनता एवं व्यापारी गणों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है ।

प्राचीन सूर्य मंदिर में 14 नवंबर को ईनामी मड़ई - Seoni News

आयोजित होने वाली इस मड़ई के मुख्य सदस्य नारायण नंदा, सुभाष यादव, पिंटू नंदा, बंती नंदा, दीपक साहू, विष्णु बरमैया, सूरज यादव, शंकर उइके, मनोज यादव, लालू बरमैया, आशु बरमैया. सहित अन्य सदस्यों ने उपस्थिती की अपील की है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button