मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी
संविधान गौरव अभियान के तहत भाजपा जिला कार्यालय में 24 जनवरी को कार्यक्रम
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता होंगे जबलपुर सांसद आशीष दुबे, अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन द्वारा की जायेगी
Seoni 21 January 2025
सिवनी यशो:-भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं जबलपुर सांसद आशीष दुबे आगामी 24 जनवरी को सिवनी आयेंगे जंहा वे भाजपा जिला कार्यालय में संविधान गौरव अभियान (Constitution Pride Campaign) के तहत आयोजित सम्मेलन को मुख्य वक्ता के रूप में सम्बोधित करेंगे। यह सम्मेलन दोपहर 1 बजे से प्रारंभ होगा जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन द्वारा की जायेगी। कार्यक्रम में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, बरघाट विधायक कमल मर्सकोले एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डेहरिया सहित सभी पूर्व जिलाध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
भाजपा द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चलाये जा रहे संविधान गौरव अभियान के तहत उक्त कार्यक्रम में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के जीवन दर्शन एवं उनके संघर्षो का स्मरण करते हुए उनके द्वारा निर्मित संविधान के गौरव पर वक्ताओं द्वारा अपने विचार रखे जायेंगे। इस दौरान विधि प्रकोष्ठ के अधिवक्ता भी अपने विचार रखेंगें साथ ही सम्मेलन में प्रबुद्धजनों का सम्मान भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम में अनुसूचित जाति वर्ग के पूर्व एवं वर्तमान जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, पार्षदगण, अनुसूचित जाति मोर्चे के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण भी शामिल होंगे।
इस संविधान गौरव अभियान के तहत सिवनी सहित जिले की चारों विधानसभाओं में कार्यक्रम आयोजित किये गए हैं जिसके अंतर्गत क्षेत्र के महाविद्यालयों में विचारगोष्ठीयों का आयोजन किया जायेगा। जिले में कार्यक्रम के संचालन हेतु भाजपा जिला महामंत्री श्री अजय डागोरिया के संयोजकत्व में डॉ. नवलकिशोर श्रीवास्तव, श्री आशीष माना ठाकुर एवं श्री संदीप उइके की सदस्यता में एक संचालन टोली का गठन किया गया है।
उक्त सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन सहित भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों द्वारा सभी आमंत्रितों से अपनी गरिमामयी उपस्थिति का आग्रह किया गया है।



