WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

नियम विरूद्ध प्रमोशन और दो रेंजो का प्रभार हरवेंद्र बघेल के पास

सिवनी यशो:- सिवनी दक्षिण वन मंडल में पदस्थ उप वनपरिक्षेत्र अधिकारी हरवेन्द्र बघेल पर विभागीय अधिकारी जिस तरह से मेहरबान है वह शासन के नियमों के विपरीत होने के साथ ही अन्य विभागीय कर्मचारियों के साथ सीधा अन्याय माना जा रहा है । हरवेन्द्र बघेल को विभागीय उच्चाधिकारियों ने नियमों को ताक पर रख उपकृत करने का काम किया है और उच्च पदो पर पदस्थ कर्मचारियों को अपमानित किया जा रहा है । नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हुये हरवेन्द्र बघेल को फारेस्ट गार्ड से वनपरिक्षेत्र अधिकारी का प्रभार दिया गया है और एक वन परिक्षेत्र नहीं तीन तीन परिक्षेत्र में प्रभारी बनाने के साथ ही उडऩ दस्ता टीम का प्रमुख भी बनाया गया है और करोड़ो रूपये के निर्माण कार्य भी इनके माध्यम से कराये जा रहे है जिसमें गुणवत्ता के कोई मायने नहीं है घटिया स्तर की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है ।
धीमी गति से हो रही है जाँच
जानकारी के अनुसार हरवेन्द्र बघेल को नियम विरूद्ध लाभ पहुंचाने से संबंधित शिकायत विभागीय कर्मचारियों द्वारा की गयी है जिसकी जाँच भी चल रही है परंतु जाँच जिस कछुआ गति से चल रही है वह शिकायत कत्र्ता के लिये कोई औचित्य की नहीं रह जायेगी ।

सेवा पुस्तिका में किया गया बदलाव

अनेक अनियमित्ताओं के साथ वन विभाग के उच्चाधिकारी हरवेंद्र बघेल को उपकृत कर रहे है इसके संबंध में हुई शिकायत में कहा गया है कि हर वेन्द्र बघेल अनुकंपा नियुक्ति के माध्यम से वन विभाग कर्मचारी बना है और उसी नियुक्ति सामान्य वर्गीय कर्मचारी के रूप में की गयी है इसके द्वारा फर्जी जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर बाद में आरक्षित वर्ग के लाभ प्राप्त कर रहा है । जानकारी के अनुसार कर्मचारी की सेवा पुस्तिका के प्रथम पृष्ठ पर सेवा प्रारंभ के समय जो लिखा जाता है उसे बदला नहीं जाता परंतु हरवेन्द्र बघेल की सेवा पुस्तिका में बदलाव हुआ है ।

सीनियारिटी का नियमों को ताक पर रखकर दिया लाभ

इसी प्रकार हरवेन्द्र बघेल ने विभागीय नियमों के अनुसार सिवनी स्थनांतरण नहीं कराया था बल्कि स्वयं के व्यय पर वनरक्षक के पद पर परासिया परिक्षेत्र से 05 सितंबर २००२ को सिवनी स्थानांतरण कराया था । शासन के नियमानुसार स्वयं के व्यय पर स्थानांतरण करने वाले कर्मचारी को सीनियारिटी का लाभ प्राप्त नहीं होता परंतु हरवेन्द्र बघेल को चालाकी के साथ उच्चाधिकारियों ने स्थानांतरण दिया है । शिकायतकत्र्ता ने आरोपित किया है कि हरवेद्र बघेल को पदोन्नति देने के लिये विभागीय कर्मचारियों ने वरिष्ठ अधिकारियों को अंधेरे में रखा और उन्हें गुमराह करते हुये हरवेन्द्र बघेल को पदोन्नति प्रदान की है । हरवेन्द्र बघेल की नियुक्ति सामान्य जाति के तहत की गयी है बाद मेंं उसे आरक्षित श्रेणी में बताकर उसे उपकृत किया गया है ।

सूक्ष्म जाँच हुई तो स्पष्ट हो जायेगा कि वनरक्षक को बना दिया वन परिक्षेत्र अधिकारी

शिकायतकर्ता ने कहा है कि, हरवेन्द्र सिंह बघेल के नियुक्ति प्रमाण पत्र, स्थानांतरण आदेश, पदोन्नति से संबंधित दस्तावेज की सूक्ष्म जांच कराई जाये, तो स्पष्ट हो जायेगा कि, हरवेन्द्र सिंह बघेल को नियमो को ताक पर रखकर वन रक्षक थे, वनपाल और उपवन क्षेत्रपाल पर पदोन्नत किया गया है, इसके साथ ही उसे लंबे समय तक सिवनी मे ही पदस्थ रखा जा रहा है, तथा उपवन क्षेत्रपाल को कुरई वन क्षेत्र अधिकारी, गोपालगंज परिक्षेत्र, उडनदस्ता का प्रभार सौंपा गया है, इसके साथ ही सिवनी जैसे जिला मुख्यालय का प्रभार भी हरवेन्द्र सिंह बघेल को सौंपे जाने की तैयारी की जा रही हेै, जानकारी के अनुसार करोडो रूपये के निर्माण कार्य भी उन्हीं के माध्यम से कराये जा रहे हैं, जिसमे घटिया सामग्री का निर्माण किया जा रहा है, उच्चाधिकारियो से सूक्ष्म जांच की मांग की गई है, यहां बता दें कि, हरवेन्द्र सिंह बघेल के संबंध मे अनेक बिंदुओं सहित शिकायत की गई है, जिसकी जांच उपवन मण्डल अधिकारी योगेश पटेल द्वारा की जा रही है, उन्होने दैनिक यशोन्नति को बताया है कि, शिकायत प्राप्त हुई है जिसकी जांच की जा रही है, और जो भी तथ्य सामने आयेगे उसका प्रतिवेदन उच्चाधिकारियों को सौंप दिया जायेगा, जिसके आधार पर कार्यवाही निर्धारित होगी। यहां बता दें कि, हरवेन्द्र बघेल पर विवाद जिस तरह से मेहरबान है, उससे अनेक कारण सामने आ रहे हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!