WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्ममध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार के विरोध में 04 दिसंबर को धरना प्रदर्शन 

सनातन चेतना मंच के तत्वाधान में होगा आयोजन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा जायेगा ज्ञापन, सकल हिन्दु समाज से उपस्थिती की अपील

सिवनी यशो :- बांग्लादेश (Bangladesh) में हिंदुओं पर हो रहे उत्पीडऩ को लेकर सनातन चेतना मंच (Sanatan Chetna Manch) सिवनी द्वारा 04 दिसंबर को धरना प्रदर्शन (Protest demonstration on 04 December) कर राष्ट्रपति (President) के नाम ज्ञापन (Memorandum) सौंपा जायेगा । इसमें जिले के प्रबुद्ध नागरिक, व्यापारिक सामाजिक संगठन और संत समाज से शामिल होने का आग्रह किया गया है । इस सम्बंध में सनातन चेतना मंंच के संयोजक ने जानकारी देते हुये बताया कि सनानत चेतना मंच बुधवार 4 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से शुक्रवारी गांधी मंच के सामने धरना प्रदर्शन किया जायेगा और धरना प्रदर्शन के साथ शुक्रवारी से नेहरू रोड होते हुये नगर पालिका चौक, बस स्टैंंड से कचहरी चौक पहुँचकर जिला प्रशासन (District Administration) के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जायेग। नगर के प्रबुद्ध नागरिक, व्यापारिक, सामाजिक, धार्मिक संगठनो जाति बिरादरी के  प्रमुखों एवं आम नागरिक, मातृशक्ति से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।
सनातन चेतना मंच के संयोजक  ने बताया कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय (Hindu Community) पर लगातार कट्टरपंथी हमला कर उनकी हत्या कर रहे हैं। महिलाओं को लगातार प्रताडि़त किया जा रहा है। मंदिरों को तोड़ा जा रहा है। हिन्दू समाज पर हो रहे अत्याचार गंभीर चिंता का विषय बन गए हैं। वहां की सरकार और एजेंसियां इन घटनाओं को रोकने के बजाय मूक दर्शक बनी हुई हैं। सभी सिवनी जिलेवासियों से इस प्रदर्शन के माध्यम से बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन के माध्यम से बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में वैश्विक जागरूकता बढ़ाना और भारत सरकार से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की जाएगी। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!