Seoni 08 May 2025
सिवनी यशो:- भारतीय प्रशासित जम्मू और कश्मीर में पहलगाम के पास पॉच सशस्त्र आतंकवादियों द्वारा 22 अप्रेल 2025 को पर्यटकों पर हमला कर 28 नागरिकों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। जिसके जवाब में भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकवादियों के ठिकानों को नेस्त नाबूद कर वहॉ छुपे आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया गया, भारतीय सेना के इस साहसिक कार्यवाही से समुचे देश के जनमानस की छाती को गर्व से चौड़ा कर दिया।
भारतीय जनमानस इस आतंकी घटना के बाद पाकिस्तान में छुपे आतंकवादियों से बदला लेेने की मांग कर रहा था जो कि भारतीय सेना ने 6 मई 2025 की मध्य रात्रि के बाद दुर्दांत आतंकियों के ठिकानों पर हमला कर ध्वस्त कर दिया, जिसमें वहॉ छुपे सैकड़ो की संख्या में आतंकी मारे गये। सेना की इस कार्यवाही से समुचे देश की जनता सेना के शौर्य पर गर्व कर रही है।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता जेपीएस तिवारी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भारतीय सेना की इस कार्यवाही पर सेना के शौर्य के सम्मान में दिनांक 9 मई 2025, दिन शुक्रवार को 4 बजे तिरंगा यात्रा छिन्दवाड़ा चौक से लेकर नगरपालिका से होकर नेहरू रोड़, गांधी चौक शुक्रवारी तक जायेंगी, जिसमें जिले के सभी संगठन एवं गणमान्य नागरिको से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने इस तिरंगा यात्रा में शामिल होकर सेना का मनोबल बढ़ाने एवं एकता का संदेश देने की अपील की है।



