छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हर वर्ग के विकास व आर्थिक सशक्तिकरण का प्रावधान:   सांसद 

पांढुर्णा में केंद्रीय बजट 2025-26 पर पत्रकार-वार्ता  

Chhindwara 17 February 2025
पांढुर्ना यशो:- सांसद ने सोमवार को पांढुर्णा में केंद्रीय बजट 2025-26 पर पत्रकार- वार्ता को संबोधित किया। उन्हने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा किसानों का विशेष तौर पर ध्यान रखा गया है, जिसमें किसानों के क्रेडिट कार्ड की लिमिट को अब 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख की गई है, इससे 7 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा।
 केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत इस केंद्रीय बजट में सतत विकास के साथ गरीबी को घटाकर शून्य तक ले जाने का कार्य करेगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर वर्ग के विकास व आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रावधान किया गया है। यह बजट देश को विश्वस्तरीय प्रतिस्पर्धा के लिए योग्य बनाएगा। बजट में 100 प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, श्रम शक्ति को स्किल्ड बनाने का प्रावधान है। 
स्टार्टअप व छोटे उद्योगों के साथ 5 लाख महिलाओं व अजा-अजजा को उद्यमी बनाने ऋण मिलेगा। यह बजट सर्वव्यापी,सर्वस्पर्शी एवं विकासोन्मुखी और 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की राह पर ले जाने वाला है। इस बजट में हर वर्ग के लोगों का विशेष तौर पर ध्यान रखा गया है, चाहे वह किसान, विद्यार्थी, नौकरीपेशा, महिलाओं समेत सभी वर्ग के हितों को ध्यान में रखा गया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!