मध्यप्रदेशसिवनी

जनसहयोग बना बच्चों की ताकत: 80 विद्यार्थियों को मिली शैक्षणिक सामग्री, बढ़ा स्कूल का नामांकन

स्कूल बैग, कॉपी, पेन, स्लेट, रिबन और लोवर-टीशर्ट का वितरण; ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की रही उल्लेखनीय सहभागिता

छपारा विद्यालय में 80 विद्यार्थियों को मिली शैक्षणिक सामग्री, जनसहयोग से बढ़ा नामांकन

Seoni, 17 July 2026
सिवनी /छपारा यशो:-छपारा विकासखंड के जनपद शिक्षा केन्द्र छपारा अंतर्गत संकुल केन्द्र कौड़ियामाल के एकीकृत माध्यमिक विद्यालय सागर में शुक्रवार को विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 1 से 8 तक अध्ययनरत 80 विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। सामग्री प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

कार्यक्रम के तहत कक्षा 1 से 4 तक के 22 विद्यार्थियों को स्कूल बैग, पहाड़ा, स्लेट, कॉपियां, पेंसिल और रबर प्रदान किए गए। वहीं कक्षा 5 से 8 तक के 58 विद्यार्थियों को रफ कॉपी और पेन वितरित किए गए। छात्राओं को रिबन तथा नवप्रवेशी 10 विद्यार्थियों को लोवर-टीशर्ट भी भेंट की गई।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि पिछले वर्ष भी जनसहयोग से सभी 65 विद्यार्थियों को लोवर-टीशर्ट वितरित किए गए थे। लगातार हो रहे ऐसे सामाजिक प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव विद्यालय पर पड़ा है। इस शैक्षणिक सत्र में विद्यालय में 20 नए विद्यार्थियों का नामांकन हुआ है, जिससे कुल दर्ज संख्या बढ़कर 80 हो गई है। आने वाले समय में इसमें और वृद्धि की संभावना जताई जा रही है।

कार्यक्रम में बीआरसी आर.एस. ठाकुर, जन शिक्षा केंद्र प्रभारी राकेश डेहरिया, संकुल प्राचार्य गंगेश बैस एवं संतोष राजपूत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शैक्षणिक सामग्री के महत्व पर प्रकाश डाला तथा ऐसे प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर विद्यालय के भूमि दानदाता एवं संरक्षक अफरोज मोहम्मद खान, प्रो. जैनकुमार पंचेश्वर, सरपंच नंदलाल अहाके, बीएसी राकेश तिवारी, मंजूलाल इनवाती, घनश्याम सनोड़िया, संतोष नाग, जनशिक्षक अनिल चंद्रवंशी, नंदकिशोर भारद्वाज, पूनाराम राजपूत, प्रकाश श्रीवास्तव, विनोद साहू, शिक्षक प्रमोद चौधरी, हर्षित साहू, अल्तमस अंसारी, देवी सिंह मसराम, आरिफ मोहम्मद खान, बाबा खान, मो. राजिक खान, सरफराज खान, यूसूफ मोहम्मद खान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक, जनप्रतिनिधि एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के संयोजक एवं संस्था प्रमुख राजकुमार आमदे ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं जनसहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज और विद्यालय की साझेदारी से ही बच्चों का भविष्य मजबूत बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़े :-

20 हजार करोड़ के निवेश से चमका MP, 27 हजार नौकरियों की उम्मीद

अतिथि शिक्षक भर्ती: छपारा में प्रावधिक चयन सूची जारी, 17 अगस्त तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति

सिवनी के सहायक आयुक्त लालजी मीणा पर गंभीर आरोपों की बौछार, वसूली से लेकर जातिगत अपमान तक के लगे आरोप

31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा, प्राकृतिक आपदाओं से फसल को मिलेगी सुरक्षा

https://newsonair.gov.in/hi/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button