मध्यप्रदेशसिवनी

14 अप्रैल अंबेडकर जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

भोपाल, दिनांक 12 अप्रैल, 2025
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 14 अप्रैल 2025 को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
क्रमांक: एफ 3-8/2024/1/4: भारत सरकार, कार्मिक लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय (कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग) नार्थ ब्लॉक, नई दिल्ली के कार्यालयीन ज्ञापन कमांक F.No.12/4/2020-JCA दिनांक 27 मार्च 2025 द्वारा दिनांक 14 अप्रैल 2025 दिन सोमवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयन्ती के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
मध्यप्रदेश शासन के उपसचिव प्रदीप जैन ने जारी आदेश में कहा है कि भारत सरकार के उक्त ज्ञापन के अनुक्रम में परकाम्य लिखित अधिनियम (निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेन्ट्स एक्ट), 1881 (1881 का कमांक-26) की धारा-25 के स्पष्टीकरण द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, राज्य शासन एतद् द्वारा दिनांक 14 अप्रैल 2025 दिन सोमवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयन्ती के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित करता है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!