मध्यप्रदेशखेलसिवनी

पार्षद गोल्ड कप क्रिकेट: ओपन वर्ग में क्यूके स्पोर्ट्स और सर्वोदय विजयी

वेटरन वर्ग में जेआरबी पटेल ने क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

सिवनी यशो :- नगर के मिशन स्कूल मैदान में आयोजित पार्षद गोल्ड कप क्रिकेट नाइट टूर्नामेंट अपने चरम रोमांच पर पहुंचता जा रहा है। दूधिया रोशनी से जगमगाते मैदान में खेले जा रहे मुकाबलों में बल्लेबाजों के दमदार प्रहार, तेज़ गेंदबाजी और हर चौके-छक्के पर दर्शकों की गूंजती तालियों ने टूर्नामेंट को खास बना दिया है। फटाफट क्रिकेट के इस आयोजन ने खेलप्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है।

टूर्नामेंट के ओपन वर्ग में खेले गए मुकाबलों में क्यूके स्पोर्ट्स और सर्वोदय 11 स्टार ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर की ओर कदम बढ़ाए, वहीं वेटरन वर्ग में जेआरबी पटेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

ओपन वर्ग के मुकाबले

ओपन वर्ग के पहले मैच में परफेक्ट इंजीनियर और आदिवासी 11 आमने-सामने रहे। परफेक्ट इंजीनियर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 7 विकेट पर 104 रन बनाए। जवाब में आदिवासी 11 ने 7.5 ओवर में 6 विकेट खोकर 106 रन बनाते हुए 4 विकेट से मुकाबला जीत लिया।

दूसरे मुकाबले में सर्वोदय 11 स्टार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 8 विकेट पर 99 रन बनाए। राहुल ने 13 गेंदों में 41 रन की तेज़ पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्यूके स्पोर्ट्स ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 6.2 ओवर में 3 विकेट खोकर 102 रन बनाकर 7 विकेट से जीत दर्ज की। अशफाक ने 19 गेंदों में 9 छक्कों की मदद से 61 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि नितेश उइके ने 21 रन बनाए।

ओपन वर्ग के तीसरे मुकाबले में सर्वोदय 11 स्टार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 86 रन बनाए। जवाब में आदिवासी 11 की टीम संघर्ष के बावजूद 8 ओवर में 78 रन पर सिमट गई और यह मैच सर्वोदय 11 स्टार ने 8 रन से जीत लिया। पारस सनोडिया, अंशु गौर और राहुल ने 2-2 विकेट लिए।

वेटरन वर्ग का मुकाबला

वेटरन वर्ग में जेआरबी पटेल और टीम पैंथर डूंडा सिवनी के बीच खेले गए मुकाबले में जेआरबी पटेल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 95 रन बनाए। नफीस खान ने 25 रन और आसिफ लाल ने 35 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम पैंथर पूरी तरह बिखर गई और 8 ओवर में मात्र 39 रन पर ऑलआउट हो गई। नफीस खान ने 4 विकेट झटककर टीम को 59 रन से शानदार जीत दिलाई और जेआरबी पटेल को क्वार्टरफाइनल में पहुंचाया।

अतिथि एवं आयोजन

मैचों के दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा। आयोजन समिति द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण गौतम डिजिटल सेटअप एवं जस्टिन स्टूडियो के माध्यम से यूट्यूब पर किया जा रहा है।

आगामी मुकाबले

5 फरवरी को अजान रॉयल सिटी, ज्वाला देवी, कृष्णम आइकन और जैस 11 के बीच मुकाबले खेले जाएंगे।

6 फरवरी को ओपन वर्ग में परफेक्ट इंजीनियर, सर्वोदय 11, क्यूके स्पोर्ट्स और आदिवासी 11 के बीच रोमांचक मुकाबले होंगे। सभी मैच 8-8 ओवर के खेले जाएंगे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!