क्राइमदेश विदेशमध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

फिल्मी दुनिया की क्वीन और भाजपा सांसद कंगना रनौत को सिपाही ने मारा थप्पड़

नई दिल्ली :- फिल्मी दुनिया की सुपर क्वीन (super queen of the film world) और हाल ही में निर्वाचित (elected) भाजपा की सांसद कंगना रनौत (BJP MP Kangana Ranaut) को चंडीगढ़ एयरपोर्ट  (Chandigarh Airport) पर दोपहर 3:40 बजे सीआईएसएफ (CISF) की कुलविंदर कौर (Kulwinder Kaur) ने थप्पड़ रसीद कर दिया । यह आरोप फिल्म कलाकार एवं सांसद कंगना रनौत ने स्वयं लगया है । उनके इस आरोप से उनके परिचितो एवं चाहने वालों ने उनकी चिंता करते हुये फोन लगा रहे है । कंगना रनौत ने अपने एक्स एकाउंट पर लिख है कि वह बिल्कुल सुरक्षित है चिंता जैसी कोई बात नहीं है ।


उन्होंने बताया है कि जब वह चंडीगढ़ से दिल्ली वापस जा रही थीं। घटना उसी वक्त की है सीआईएसएफ की एयरपोर्ट पर तैनात महिला कर्मी कुलविंदर कौर ने उनके पास आकर कहा कि आपकी पार्टी किसानों का साथ नहीं देती इसके साथ ही पिछले दिनों किसानों पर कंगना ने भी बयान दिया था इसको लेकर महिला सिपाही नाराज थी और उसने कंगना रनौत को थप्पड़ मारा और गलियाँ दी । एयरपोर्ट के सीईओ ने कहा है कि वह मामले की जाँच कर रहे है ।

यहाँ बता दे कि हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से फिल्मी दुनिया की सुपर क्वीन कंगना रानौत भाजपा की टिकट पर सांसद निर्वाचित हुई है इन्होंने कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को हराया है । कंगना के विरोध में दस प्रत्याशी मैदान में थे । मंडी सीट पर देशभर की नजरें लगी हुई थीं। मुख्य मुकाबला कंगना और विक्रमादित्य सिंह के बीच ही रहा।

https://x.com/KanganaTeam/status/1798697545201569904

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!