रेल सेवा विस्तार : आरक्षण सुविधा उपलब्ध, पेंचवेली एवं सिवनी बैतूल
गाडी क्र.19343/19344 इंदौर-सिवनी-नैनपुर पेंचवेली एक्सप्रेस एवं गाडी क्र. 59395 बैतूल-छिंदवाडा नए नंबर. 58830 के साथ सिवनी तक विस्तारित रेल सेवा हे
Seoni 08 July 2025
सिवनी यशो:- रेल प्रशासन द्वारा इन्दौर से सिवनी चलने वाली पेंचवेली एक्सप्रेस 19343/19344 का विस्तार नैनपुर तक तथा गाडी क्र. 59395 बैतूल-छिंदवाडा (न्यू नंबर 58830 बैतूल-छिंदवाडा का विस्तार सिवनी किये जाने का निर्णय लिया गया है । इस विस्तारित ट्रेनों में यात्रा करने हेतु आरक्षण सुविधा तत्काल प्रभाव से प्रारंभ कर दिया गया है।
ज्ञात हो कि दिनांक 15 जुलाई से गाडी क्र.19343 पेंचवेली एक्सप्रेस हर दिन इंदौर से 13.05 बजे रवाना होगी, जो 03.20/03.35 बजे से छिंदवाड़ा, चौरई 04.03/04.05 बजे, सिवनी 04.40/04.45 बजे ,भोमा 05.03/05.05, केवलारी 05.23/05.25 और सुबह 06.30 बजे नैनपुर पहुंचेगी। वहीं वापसी में गाडी क्र.19344 पेंचवेली एक्सप्रेस 19.00 बजे नैनपुर से रवाना होगी, जो केवलारी 19.15/19.17 बजे, भोमा 19.43/19.45 बजे, सिवनी 20.05/20.10 बजे,चौरई 20.28/20.30 बजे और 22.20 बजे छिंदवाड़ा पहुंचेगी और फिर इंदौर के लिए प्रस्थान कर अगले दिन 12:45 बजे इंदौर पहुंचेगी। इस दौरान यह ट्रेन भोपाल, इटारसी, आमला जैसे स्टेशनों से होकर गुजरेगी, वहीँ मंडल के अंतर्गत इस गाडी का ठहराव केवलारी एवं भोमा में दिया गया है।
इस प्रकार दिनांक 14 जुलाई 2025 से गाड़ी संख्या 59396 (सिवनी-बैतूल) तथा गाड़ी संख्या 59395 (बैतूल-छिंदवाड़ा) को नए नंबरों के साथ तथा अल्प परिवर्तित समयसारणी में संचालित किया जाएगा। यह परिवर्तन रेल यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने और किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के उद्देश्य से किया गया है। गाडी क्र. गाडी क्र. 59395 बैतूल-छिंदवाडा का विस्तार सिवनी तक किया गया है।
गाडी क्र 59396 सिवनी-बैतूल ( न्यू नंबर 58829 सिवनी-बैतूल ), सिवनी से 05.30 बजे रवाना होगी जो चौरई 06.24/06.26 बजे, छिंदवाडा 07.10/08.00 बजे आगमन/प्रस्थान कर बैतूल 12.35 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी क्र. 59395 बैतूल-छिंदवाडा (न्यू नंबर 58830 बैतूल-छिंदवाडा-सिवनी) बैतूल से 16.00 बजे रवाना होगी, जो छिंदवाडा 20.15/20.25 बजे आगमन/ प्रस्थान कर सिवनी 22.30 बजे पहुंचेगी।
रेल प्रशासन सभी यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे इन ट्रेनों में यात्रा हेतु अपनी सीटें अग्रिम रूप से आरक्षित कर लें ताकि यात्रा में किसी प्रकार की असुविधा न हो। यह पहल यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और सुगम यात्रा अनुभव प्रदान करने हेतु की गई है। तत्काल प्रभाव से आरक्षण सुविधा उपलब्ध है।



