नगर में दो ओवर ब्रिज निर्माण की स्वीकृति के लिये रेल विकास समिति ने मुख्यमंत्री को सौपा ज्ञापन
सिवनी यशो:- प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज विकास कार्यो के लोक अर्पण व भूमिपूजन के लिये सिवनी नगर आये। इस दौरान रेल विकास समिति सिवनी ने सिवनी से बलाघाट रोड एवं सिवनी-छिंदवाड़ा रोड पर नवनिर्मित ब्रॉडगेज लाइन पर रेल ओवर ब्रिज के निर्माण सहित अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया कि सिवनी भौगोलिक दृष्टि से सिवनी से होकर गुजरने वाला मार्ग भारत के उत्तर दक्षिण को जोडऩे का सबसे छोटा रास्ता है इसी कारण इसे उत्तर दक्षिण गलियारे में शमिल किया गया था। इस प्रकार जबलपुर और नागपुर उत्तर और दक्षिण भारत को जोडऩे वाले महत्वपूर्ण शहर है, यदि शिकार से रामटेक तक का मार्ग रेल के माध्यम से सीधे जोड़ा जाता है तो यह उत्तर भारत से दक्षिण भारत के लिए एक नए उत्तर दक्षिण गलियारे का काम करेगा, साथ ही लगभग जबलपुर से नागपुर तक के सफर में 250 किलोमीटर की कमी लाएगा, जो मध्य प्रदेश के व्यावसायिक और औद्योगिक दृष्टि से बहुत ही लाभप्रद होगा। पूर्व प्रधान मंत्री स्व नरसिम्हा राव के द्वारा संत शिरोमणि शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी सरस्वती के आग्रह पर इस लाइन की घोषणा की गई थी, आपके आगमन के समय स्वामी जी हमारे बीच नहीं है यह रेल मार्ग उनकी स्मृति में सिवनी के लिए आपकी अमूल्य भेट होगी। सबसे बड़ी बात शिकारा-सिवनी-रामटेक रेलवे लाइन में सिवनी जिले की चारों विधानसभा लखनादौन, केवलारी, सिवनी, बरघाट भी कवर हो रही है, अत: आपसे निवेदन है कि इस मार्ग को स्वीकृत करने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करे। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में मीडिया प्रभारी विपिन शर्मा ने बताया कि विकास समिति ने मांग की है कि वर्तमान में अमान परिवर्तन के पश्चात सिवनी के आम जन सिवनी के दो मार्ग जिनमें सिवनी-बालाघाट एवं सिवनी छिंदवाड़ा मार्ग पर रेल ओवर ब्रिज की मांग करते चले आ रहे है, इन ब्रिज के आभाव में सिवनी वासियों को इन मार्गों में आवागमन के समय लम्बे जाम का सामना करना पड़ता है। रेल अधिकारियों द्वारा बताया गया है कि राज्य सरकार द्वारा इन दोनों मार्गों पर रेल ओवर ब्रिज हेतु कोई प्रस्ताव अब तक केंद्र सरकार को नहीं भेजा गया है, पूर्व में स्थानीय भाजपा सांसद एवं सिवनी विधायक द्वारा भी आपको इस समस्या से अवगत कराया जा चूका है, अत: आपसे अनुरोध है की सिवनी की जन मांग को दृष्टि में रखते हुए आप जल्द इन दोनों सड़कों पर रेल ओवर ब्रिज का निर्माण सुनिश्चित करावे। छिंदवाड़ा चौक सिवनी में ज्ञापन सौपने के दौरान घनश्याम सनोडिया, दीपक मेंहदीरत्ता, नवेदरु मिश्रा, अचल चौरसिया, सत्यम सूर्यवंश, किशोर सनोडिया, मोनू पाराशर, राज साहू व राह कश्यप सहित अन्य उपस्थित थे ।





