छिंदवाड़ादेश विदेशमध्यप्रदेश
जनरल बोगियो के सामने यात्रियों को बैठाने रेल्वे पुलिस की तैनाती हो
सचिन चौरसिया
Chhindwara 17 February 2025
15 फरवरी की रात को दिल्ली रेल्वे स्टेशन पर कुंभ नहाने प्रयागराज जाने वाली भीड में भगदड़ मचने से 15 से अधिक लोगों की जान चली गई, इस मौत की जिम्मेदारी व जबावदेही तय नहीं हुई कि इस हादसे का जिम्मेदार कौन है? जबकि इसका जिम्मेदार रेल्वे का सिस्टम है आम तौर पर टे्रन में अधिकतम 2 से 4 बोगी जनरल होती है रेल्वे ने इसमें सीटों की संख्या तय नहीं कर रखी है कि कितने यात्री अधिकतम बैठेंगे यही स्टेशन में भीड का दबाव का कारण बनता है ।
वहीं एसी कोच में अधिकतम 46-154 सीटे होती है और स्लीपर कोच में अधिकतम 80 सीटें होती है, ज्यादातर जनरल टिकिट कटवाकर गरीब व्यक्ति ही सफर करता है और वह सीट पकडऩें के लिए ट्रेन आने पर तुरंत दौड़ता है जो हादसे का मुख्य कारण बनता है । रेल्वे को चाहिए कि जनरल टिकिट की संख्या तय हो और वहीं जिस रेल्वे स्टेशन पर जो ट्रेन आना तय होता है उसे एकदम से न बदला जावें क्योंकि यात्रियों के साथ लगेज भी होता है और लंबे लंबे प्लेटफार्म में आने आने में वक्त लगता है. जनरल बोगियों के सामने रेल्वे पुलिस के गार्ड तैनात करने चाहिए जिससे ट्रेन में यात्रियों के दबाव को संभाला जा सकें और वो एक-एक कर ट्रेन में यात्रियों को जाने दे. रेल्वे को अपने सिस्टम में आर्टिफिशल इंटेलीजेंस की मदद से भीड को काबू करने का सिस्टम बनाना चाहिए जिससे आगे ऐसे हादसे न हो।



