छिंदवाड़ाबालाघाटमध्यप्रदेशसिवनी

रेल्वे स्टेशनों की सफाई होगी चकाचक : आधुनिक मशीनों की होगी व्यवस्था

Chhindwara 17 February 2025
छिन्दवाड़ा यशो:- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे,नागपुर मंडल यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में रेलवे प्रशासन स्टेशनों की सफाई और सुविधाओं को आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित कर रहा है। मंडल के स्टेशनों की स्वच्छता और सुविधाओं को बेहतर बनाने हेतु यांत्रिक सफाई कार्य पर लगातार जोर दिया जा रहा है ताकि स्टेशनों में साफ-सफाई आधुनिक मशीनों के द्वारा बेहतर तरीके से किया जा सकें, जिससे सफाई की गुणवत्ता और कार्यक्षमता में महत्वपूर्ण सुधार होगा। वर्तमान में गोंदिया और राजनांदगांव स्टेशनों पर अत्याधुनिक मशीनों से सफाई कार्य किया जा रहा है, जिससे स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और आसपास के क्षेत्रों की सफाई अधिक प्रभावी हो रही है। 
नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी और डोंगरगढ़ स्टेशनों पर भी मशीनीकृत सफाई शुरू करने के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं और प्रक्रिया पूरी होते ही इन स्टेशनों पर भी यह कार्य आरंभ किया जाएगा। इसके अतिरिक्त नैनपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा और बालाघाट स्टेशनों में भी आधुनिक मशीनीकृत सफाई हेतु तैयारी चल रही है। फिलहाल इन सभी स्टेशनों पर रेलवे सफाई कर्मियों और ठेकेदारी व्यवस्था के माध्यम से सफाई कार्य किया जा रहा है और आवश्यकतानुसार अतिरिक्त सफाई कर्मियों की भी नियुक्ति की जाती है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री दिलीप सिंह के निर्देशानुसार वाणिज्य निरीक्षक अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सफाई की निगरानी कर रहे हैं। इसके तहत रेलवे लाइनों के पास फेंके गए कचरे को हटाने और पेंट्रीकार से एकत्रित कचरे के निष्पादन पर भी ध्यान दिया जा रहा है। 
स्वच्छता को बनाए रखने में यात्रियों और स्थानीय लोगों की भूमिका भी अहम है। रेलवे प्रशासन पोस्टर्स, घोषणाओं और जागरूकता अभियानों के माध्यम से यात्रियों और स्थानीय समुदाय को रेलवे ट्रैक और स्टेशन परिसरों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रेरित कर रहा है। रेलवे ट्रैक के पास कचरा न फेंकने और स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक करने के लिए भी समय-समय पर विशेष अभियान चलाए जाते हैं। रेलवे प्रशासन अपने यात्रियों को एक साफ, स्वच्छ और सुरक्षित यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। मशीनीकृत सफाई व्यवस्था के तहत स्टेशनों की सफाई को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में प्रयासरत है इस से न केवल सफाई की गुणवत्ता में सुधार होगा बल्कि कार्य की गति भी बढ़ेगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button