मध्यप्रदेशसिवनी
राजेश राजू यादव बने भारतवर्षीय यादव महासभा सिवनी के पुन: जिलाध्यक्ष
Seoni 11 June 2025
सिवनी यशो:- अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा, मध्यप्रदेश के अध्यक्ष जगदीश यादव (दादा जी) के आदेशानुसार तथा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बलवीर सिंह यादव की अनुशंसा पर राजेश राजू यादव, पार्षद विवेकानंद वार्ड एवं भाजपा नगर उपाध्यक्ष को महासभा के जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है।
महासभा द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि राजेश यादव निष्ठा, ईमानदारी एवं संगठनात्मक दक्षता के साथ यादव समाज के उत्थान एवं प्रगति के लिए कार्य करेंगे। गौरतलब है कि श्री यादव पूर्व में भी महासभा के जिलाध्यक्ष पद का दायित्व सफलतापूर्वक निभा चुके हैं। उनके अनुभव, कार्यकुशलता और समाजसेवी छवि को ध्यान में रखते हुए उन्हें पुन: यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राजेश यादव के मनोनयन पर जिला महासभा के वरिष्ठजनों एवं युवा पदाधिकारियों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि महासभा ने अपने शताब्दी वर्ष में अनेक सामाजिक उपलब्धियाँ दर्ज की हैं। ऐसे समय में श्री यादव के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा।
समाज के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सदस्यों ने श्री यादव को शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की है कि उनका कार्यकाल महासभा की कीर्ति को और ऊँचाई पर ले जाएगा।



