Seoni 19 May 2025
सिवनी यशो:- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर दिनांक 21 मई 2025 को सायं 3.30 बजे स्थान वृक्षारोपण स्थल लावासर्रा (कुरई) में मनरेगा श्रमिकों से संवाद किया जायेगा।
राजीव गांधी पंचायत राज संगठन की प्रदेश अध्यक्ष सुश्री मोना कौरव ने समस्त जिला संगठनों को निर्देश दिया है कि ईक्कसवी सदी के स्वप्न दृष्टा, संचार क्रांति एवं पंचायत राज के प्रणेता, भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथी के अवसर पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के श्रमिकों से संवाद किया जावे।
इसी तारतम्य में दिनांक 21 मई 2025 का राजीव गांधी पंचायत राज संगठन जिला सिवनी एवं ब्लाक ईकाई सुकतरा द्वारा ग्राम लावासर्रा में मनरेगा श्रमिकों से संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना, पूर्व विधायक बरघाट अर्जुन सिंह काकोडिय़ा राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह चन्देल, क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य एवं अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी सुकतरा तेज सिंह रघुवंशी एवं घुमक्कड़ प्रकोष्ठ के प्रांतीय अध्यक्ष देवी सिंह चैहान सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए राजीव गांधी पंचायत राज संगठन ब्लाक ईकाई सुकतरा के अध्यक्ष राम नारायण रघुवंशी एवं ग्राम पंचायत लावासर्रा के सरपंच सुभाष धुर्वे ने समस्त पंचायत प्रतिनिधियों से इस अवसर पर उपस्थिति की अपील की है।



