छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिलाइफस्टाइलसिवनी

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वाधान में मनाया गया रक्षाबंधन नारी शक्ति का उत्सव

इस आकर्षक कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉक्टर सुनंदा चौधरी ,समाजसेवी रितु श्रीवास्तव ,मातृ शक्ति संगठन की अध्यक्ष सीमा चौहान ,साहू समाज की अध्यक्ष नीतू साहू की उपस्थिति मे यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

 


सिवनी यशो:-ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी ने रक्षाबंधन का आध्यात्मिक रहस्य समझाते हुए कहा कि हम सभी अपने बाह्य स्वरूप को लेकर तो बहुत अलर्ट रहते हैं और इसके लिए विशेष वक्त भी निकालते हैं द्य इसी तरह इस बार रक्षाबंधन में हम अपने अंतर जगत को सुव्यवस्थित बनाने के लिए स्वयं को नियम मर्यादाओं के बंधन में बांधने का संकल्प करें द्य यदि हमारा आंतरिक जगत सुव्यवस्थित होगा , अंदर से हम शक्तिशाली होंगे, तो बाहरी जगत में आने वाली समस्याओं का सहज समाधान कर सकेंगे द्य इसके लिए प्रतिदिन मेडिटेशन का अभ्यास अवश्य करें द्य साथ ही ब्रह्माकुमारी गीता दीदी ने अपने मुख्य वक्तव्य में कहा कि यदि नारी स्वयं को शक्ति मानती है ,अपने लिए अबला सुनना पसंद नहीं करती ,स्वयं को सबल शक्ति स्वरूपा मानती तो है, लेकिन फिर भी आज अपनी सुरक्षा के लिए औरों के आगे गिड़गिड़ा रही है , क्योंकि वह अपना कीमती समय परिवार को तो दे रही है, पर स्वयं को सशक्त बनाने के लिए उसके पास वक्त नहीं है द्य लेकिन आज नारी को जागना चाहिए द्य जब विपरीत परिस्थितियों आती है तो उस समय कोई साथ नहीं देता है, इसलिए महिलाओं को अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए और मन को शक्तिशाली बनाने के लिए प्रतिदिन मेडिटेशन एवं सत्संग जरूर करना चाहिए द्य दीदी ने कहा महिला कमजोर है और पुरुष शक्तिशाली है यह हमारी गलत मानसिकता है द्य हमें अपनी सोच को बदलने की आवश्यकता हैद्य स्त्री और पुरुष का शरीर यह तो केवल वस्त्र हैद्य स्त्री हो या पुरुष सभी एक चेतना है, एक आत्मा है ,सभी के अंदर बराबर शक्ति होती है, इसलिए नारी स्वयं को पुरुष से कमजोर ना समझे बल्कि अपने आप को आध्यात्मिक शक्ति से संपन्न बनाकर स्वयं ही मां दुर्गा ,काली बन असुरों का संहार करेंद्य संस्थान से जुड़े बहनों के द्वारा प्रेरणा दाई ड्रामा एवं नृत्य के द्वारा नारी के शक्ति स्वरूप का प्रदर्शन किया गयाद्य कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों ने उपस्थित महिलाओं को प्रेरणादाई उद्बोधन देकर सभी को परमात्मा से जुडऩे एवं अपने आंतरिक जगत को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित कियाद्य साहू समाज की सभी महिलाओं ने अनेकानेक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी ,और मां दुर्गा ,मां सरस्वती ,राधा- कृष्ण की सुंदर झांकियां से स्टेज सुशोभित लग रहा था द्य सद्भावना सभागार में 12 ज्योतिर्लिंगों के बीच सभी को शिव शक्ति स्वरूपा का अनुभव कराया गया द्यशहर की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सद्भावना सभागार में चार चांद लगा दिए द्य इस कार्यक्रम का सफल संचालन ब्रह्माकुमारी नीतू दीदी के माध्यम से हुआ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!