छिंदवाड़ामध्यप्रदेशसिवनी

अतिथि शिक्षको पर लाठी चार्ज और झूठी एफआईआर के विरोध में निकाली गई रैली 

दीनदयाल पार्क से स्कूल अतिथि शिक्षको ने निकाली रैली 

छिंदवाड़ा यशो:- आज सम्पूर्ण प्रदेश में एक साथ आजाद स्कूल शिक्षको ने अतिथि शिक्षको पर हुई जबरन लाठी चार्ज और झूठी एफ आई आर दर्ज करने के विरोध में छिंदवाड़ा जिले में भी पुर जोर तरीके से विरोध स्वरूप रैली निकाल कर देश के महामहिम राष्ट्रपति एवं महामहिम  राज्यपाल महोदय सहित प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा। 
प्रदेश महासचिव एवं छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष संतोष कहार ने बताया कि दिनांक 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर स्कूल अतिथि शिक्षको का प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय धरना आंदोलन किया था जिसमे अतिथि शिक्षको द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन अंबेडकर पार्क भोपाल में किया जा रहा था, परंतु शासन प्रशासन के द्वारा प्रदेश भर से आए अतिथि शिक्षकों पर अचानक बगैर सूचना के रात्रि लगभग 8 बजे के करीब स्ट्रीट लाईट को बंद कर हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे अतिथि शिक्षको पर जबरन लाठीचार्ज किया, जिसमे कुछ अतिथि शिक्षक और शिक्षिकाओ को बहुत गंभीर चोटे आई है। जिसके चलते भोपाल पुलिस द्वारा महिला शिक्षकों पर भी लाठियां चलाई गई जो कि घोर निंदनीय है। 
शिक्षको के ऊपर लाठी चार्ज कर उनके साथ बर्बरता पूर्वक कृत्य करने को लेकर आज हम सभी अतिथि शिक्षको ने छिंदवाड़ा जिले में विरोध स्वरूप अतिथि शिक्षको की रैली निकाली और प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से मांग की है कि अतिथि शिक्षको के ऊपर भोपाल पुलिस द्वारा झूठी एफ आई आर दर्ज की है  जिसमे प्रदेश कार्यकारिणी के चार पदाधिकारी एवं 250 अन्य अतिथि शिक्षको पर पुलिस ने झूठा प्रकरण दर्ज किया है जो पूर्णत: गलत एवं अन्याय पूर्ण है। जिसकी संपूर्ण प्रदेश में अतिथि शिक्षको द्वारा निंदा की जा रही है।यदि एक सप्ताह के भीतर इन अतिथि शिक्षको पर हुई झूठी एफ आई आर भोपाल पुलिस और सरकार बापस नही लेती है तो पुन: मध्यप्रदेश भोपाल की धरा में विशाल आंदोलन किया जाएगा, यदि इन पर कोई कार्यवाही हुई तो हम सभी पूरे मध्यप्रदेश में अतिथि शिक्षक स्कूलों में कलमबंद आन्दोलन करने को मजबूर होंगे। 
आज के आंदोलन में छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष संतोष कहार, जिला उपाध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा, जिला मीडिया प्रभारी योगेश चौरसिया, जिला सचिव अवध सूर्यवंशी, ब्लाक अध्यक्ष सत्येंद्र शुक्ला, कन्हैया पवार , अशोक सूर्यवंशी ,अनिल डेहरिया , दुर्गेश डेहरिया ,पवन डेहरिया ,राजेश चौकसे, संतोष गंगारे,अंकित विश्वकर्मा,राजू वेलवंशी, अय्यूब अंसारी ,अमिता बांद्रे ,अर्चना बरुआ, कीर्ति सोनी ,साधना सोनी सहित अनेक अतिथि शिक्षक और शिक्षिकाये मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!