मध्यप्रदेशसिवनी
प्रभारी कलेक्टर सिवनी के रूप में राठौर ने पदभार ग्रहण किया
प्रशासनिक अधिकारियों ने किया स्वागत, जिले की व्यवस्थाओं की ली जानकारी
📌 प्रभारी कलेक्टर सिवनी के रूप में राठौर ने पदभार ग्रहण किया
✨ प्रशासनिक अधिकारियों ने किया स्वागत, जिले की व्यवस्थाओं की ली जानकारी ✨
Seoni 12 May 2026
सिवनी यशो:- भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2020 बैच के अधिकारी एवं कार्यकारी संचालक मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर श्री अनिल कुमार राठौर ने मंगलवार को प्रभारी कलेक्टर सिवनी के रूप में पदभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खंडायत, अपर कलेक्टर श्री सीएल चनाप, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रेखा देशमुख सहित अन्य अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
📋 जिले की कानून व्यवस्था एवं प्रशासनिक गतिविधियों की ली जानकारी
उन्होंने अधिकारियों से चर्चा कर जिले की कानून व्यवस्था, उपार्जन, जनगणना सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की, साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
🛡️ कलेक्टर नेहा मीना के प्रशिक्षण अवधि में मिला अतिरिक्त प्रभार
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के 11 मई से 05 जून तक मिड करियर ट्रेनिंग में शामिल होने के कारण प्रशिक्षण अवधि के लिए श्री अनिल कुमार राठौर को कलेक्टर सिवनी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


