दशहरा मैदान में रावण दहन का कार्यक्रम, शाम 06 बजे से प्रारंभ होगा
भव्य होगी भगवान राम की आरती
सिवनी यशो:- श्री रामदल समिति द्वारा विजयदशमी पर्व का मुख्य आयोजन रावण दहन मिशन स्कूल ग्राउंड में शाम 06 बजे से प्रारम्भ होगा जिसमें श्री रामदल समिति के संरक्षक मंडल के सम्मानीय सदस्यों द्वारा दीप-प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की जावेगी इसके बाद बनारस से आये 07 वैदिक ब्राह्मणों द्वारा गंगा आरती की तर्ज पर श्री रामचंद्रजी की आरती की जावेगी ततपश्यात वृंदावन के माधव शास्त्री जी की टीम गीतांजली इंटरनेशनल द्वारा बाँकेविहारी महारास, मयूररास, सुदामा मिलन और ब्रज की प्रसिद्ध फूलों की होली का मंचन होगा और
लकी ड्रा कूपन के बाद रात्रि 10 बजे श्री राम लक्ष्मण जी के अग्निबाणों से बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया जावेगा इसके बाद मिशन स्कूल से ही विजय यात्रा श्री रामरथ के साथ प्रारम्भ होगी जो शुक्रवारी से मुख्य शोभायात्रा में नगर भ्रमण के लिए शामिल होगी ।
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण अनेक माध्यमो से
दशहरा पर्व समारोह के दौरान आयोजन स्थल मिशन स्कूल ग्राउंड में आगन्तुको के बैठने के लिए पृथक पृथक व्यवस्थाएं की गई है, आयोजन में महिलाओं और बच्चों तथा बुजुर्गों के लिए बैठने की अलग से व्यवस्था एवं आमजनों के लिए भी सुगम व्यवस्था की गई है, अधिकारियों, गणमान्य विशिष्टजन, जनप्रतिनिधियों, पत्रकार बंधुओ के लिए भी विशेष व्यवस्था की गयी है, आयोजन स्थल में सीसी टीव्ही कैमरों लगाए गए है तथा 06 स्थानों बड़ी बड़ी स्क्रीनों के माध्यम से लाइव किया जावेगा साथ ही चौक चौराहों में लगी टीव्ही स्क्रीन में तथा साई केवल नेटवर्क के माध्यम से टीव्ही स्क्रीन पर और रॉकेट नेट के माध्यम से यूट्यूब पर तथा श्री रामदल समिति की फेसबुक आईडी कर माध्यम से अपने मोबाइल पर भी इस पूरे आयोजन तथा रावण दहन का कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट देख सकते है।




