धर्मसिवनी

32 वर्षो से जारी है अखंड रामायण का पाठ एवं रूद्राभिषेक 

इस वर्ष भी सावन मास में जारी है रामायण एवं रुद्राभिषेक का पूजन 

कहानी यशो:- विगत 32 वर्षों से अनवरत प्रतिवर्ष सावन मास में रामायण का क्रम चलते आ रहा है । इस वर्ष भी स्थानीय श्री राम मंदिर कहानी में श्री राम मंदिर वाले बाबा जी की प्रेरणा एवं समस्त ग्रामीण जनों के सहयोग से मंदिर में एक माह तक अखंड रामायण पाठ एवं प्रतिदिन प्रात: रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया है ।  अलग-अलग यजमानों के सहयोग से प्रतिदिन यह कार्यक्रम संपन्न कराया जाता है। रुद्राभिषेक का पूजन पूर्ण विधि विधान मंत्र उच्चारण के साथ स्थानीय पंडित संतोष उपाध्याय एवं अभिषेक पाठक के द्वारा संपन्न कराया जा रहा है । 
   इस वर्ष सावन मास में पांच सोमवार है इस कारण पांचवें सोमवार को द्वादश ज्योतिर्लिंग स्थापित कर पूर्ण विधि विधान के साथ रुद्राभिषेक का भाव आयोजन संपन्न कराया जाएगा । रामायण समापन के दिन विशाल भंडारा हवन यज्ञ का आयोजन होगा वही समीप मंदिर सिद्ध हनुमान टेकरी में जी सावन मास के शुभ अवसर पर श्री हनुमान जी के दरबार में रामायण पाठ का आयोजन जारी है । जहां पर भक्त प्रतिदिन अपने-अपने निर्धारित समय पर पहुंच कर रामायण का पाटन करते हैं नगर धाम समिति ग्राम में चल रहे । समस्त धार्मिक आयोजनों में ग्रामवासी नगर वासियों क को उपस्थित होकर सहयोग करने के लिए सादर सादर आमंत्रित करती है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button