आईटीआई में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन 10 जून तक
सिवनी यशो:- प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (Government Industrial Training Institute) सिवनी ने जानकारी देकर बताया कि जिले की समस्त आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। आवेदक अपना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन (registration online) माध्यम से 10 जून 2024 तक प्रवेश पोर्टल www.dsd.mp.gov.in पर कर सकते हैं तथा प्रवेश से संबधित समस्त जानकारी www.dsd.mp.gov.in पोर्टल पर जाकर प्राप्त की जा सकती है। आईटीआई सिवनी में संचालित व्यवसाय कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (NCVT), इलेक्ट्रीशियन (NCVT), डेस्कटॉप पब्लिसिंग ऑपरेटर (NCVT), इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक (NCVT), मैकेनिक डीजल (NCVT), फिटर (NCVT), स्टेनों हिंदी (NCVT), मशीनिश्ट (SCVT), कारपेंटर (NCVT), मैकेनिक मोटर व्हीकल (NCVT), वेल्डर (NCVT), टर्नर (SCVT) एवं ड्राफ्ट्समेन सिविल (NCVT) व्यवसाय में प्रवेश लेकर अपना भविष्य उज्जवल बनाए। अधिक जानकारी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सिवनी में कार्यालयीन दिवस में संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है। । संस्था में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 14 वर्ष है। कारपेंटर व्यवसाय में प्रवेश के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 08 वीं उत्तीर्णं है तथा अन्य सभी व्यवसाय में प्रवेश के लिए कम से कम 10 वीं उत्तीर्णं होना अनिवार्य है।


